फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Junction box blown due to overloading in Madhuban Colony, supply stopped for nine and a half hours

Budaun News: मधुबन कॉलोनी में ओवरलोडिंग से जंक्शन बॉक्स फुंका, साढ़े नौ घंटे ठप रही आपूर्ति

Thu, 09 May 2024 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Junction box blown due to overloading in Madhuban Colony, supply stopped for nine and a half hours
महेश ।
बदायूं। ओवरलोडिंग दूर करने के मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के दावे धराशायी हो गए। मधुबन कॉलोनी और प्रीत विहार में 450 से अधिक परिवार बुधवार को करीब साढ़े नौ घंटे बिजली-पानी न आने से परेशान रहे।
विज्ञापन

मधुवन कॉलोनी में ट्रांसफाॅर्मर के पास लगे जंक्शन बॉक्स में मंगलवार को भोर में चार बजे तेज धमाका हो गया। इसके बाद मोहल्ले के लगभग 350 घरों की बिजली गुल हो गई। लोगों ने देखा तो ट्रांसफाॅर्मर के जंक्शन बॉक्स से धुंआ निकल रहा था। बिजली आपूर्ति ठप होने से मोहल्ले में अंधेरा छा गया। गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं लोग नहाने के लिए बिजली आने का इंतजार करते रहे। नौ बजे के बाद पहुंचे कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद बॉक्स काे ठीक किया, तब कहीं जाकर अपराह्न 1:30 बजे के आसपास बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन




जंक्शन बाक्स में धमाका होने पर ठप हुई थी आपूर्ति
घोंचा पुल पर वेल्डिंग की दुकान है। उसके पास सुबह चार बजे धमाका हुआ और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। पता लगा कि ट्रांसफार्मर के जंक्शन बॉक्स में आग लगने से बिजली गुल हुई है। साढ़े नौ घंटे आपूर्ति न आने से बच्चे परेशान हो गए। पानी न आने के कारण नहा भी नहीं सके, जिससे दुकान की छुट्टी करनी पड़ी है। -महेश, मधुवन कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन



मुश्किल में कटे साढ़े नौ घंटे, गर्मी में बहाते रहे पसीना
सुबह जब आंख खुली तो बिजली नहीं थी। पंखे बंद थे। घर में अंधेरा था। बच्चे गर्मी से परेशान थे। उठकर देखा तो टंकी में पानी भी नहीं था। बिजली आने के बाद दोपहर बाद पानी मिल सका, तब कहीं जाकर नहाकर काम पर निकल सके। गर्मी की वजह से घर के लोग पसीना बहाते रहे। दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। -राजकुमार, मधुवन कॉलोनी

प्रीत विहार : ट्रांसफॉर्मर फुंका, बिजली के साथ पानी के लिए भी तरसे लोग
बदायूं। शहर में बुधवार सुबह आंबेडकर छात्रावास के सामने रखा ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इससेे आसपास के इलाके में सौ से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों की आपूर्ति ठप हो गई। आंबेडकर छात्रावास और प्रीत विहार कॉलोनी समेत आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़़ा। उनके घरों में आपूर्ति न आने से पेयजल की समस्या भी बनी रही। सुबह में लोगों के घरों में पीने तक का पानी नहीं था। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर से एक फेस खराब हो गया है। उसकी जगह पर दूसरा ट्रांसफॉर्मर रखवाया जाएगा। उसके बाद ही आपूर्ति मिल सकेगी। खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। संवाद

मधुवन कॉलोनी में लगे जंक्शन बॉक्स में खराबी आ गई थी। उसकी मरम्मत करा दी गई है। दोपहर के समय क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन आंबेडकर पार्क के सामने ट्रांसफॉर्मर अभी खराब है। उसकी जगह पर दूसरा मोबाइल ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगवाया जा रहा है। देर रात तक आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। - अतुल कुमार, एसडीओ, पनबड़िया उपकेंद्र


बिल्सी ग्रामीण उपकेंद्र की क्षमता बढ़ी, अब 18 घंटे मिलेगी बिजली आपूर्ति



- गर्मी में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या दूर होगी



संवाद न्यूज एजेंसी



बिल्सी। विद्युत उपकेंद्र बिल्सी ग्रामीण की क्षमता वृद्धि का कार्य बुधवार से शुरू हो गया है। उपकेंद्र पर 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जा रहा है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारी का दावा है कि इससे लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। उम्मीद है कि शुक्रवार के शेड्यूल के मुताबिक, 18 घंटे बिजली आपूर्ति मिलनी शुरू हो जाएगी।



ग्रामीण उपकेंद्र पर स्थापित पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से करीब 30 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। गर्मी में खपत बढ़ने पर ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड हो गया है। अब इससे राहत मिलती दिख रही है। विद्युत निगम 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कराने के साथ ही अन्य संसाधनों को भी दुरुस्त कराने की तैयारी कर रहा है।



अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि अब तक यहां पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे थे। इसमें पांच एमवीए का एक ट्रांसफार्मर हटाकर उसके स्थान पर 10 एमवीए का लगाया गया है। इससे परौली और बिल्सी द्वितीय के एग्रीकल्चर फीडर के उपभोक्ताओं को शासन के मुताबिक आपूर्ति मिलने लगेगी।




इन गांवों को मिलेगी 18 घंटे बिजली



बांस बरोलिया, परौली, गिरधरपुर, गड़रपुरा, नगला डल्लू, नगला तरऊ, जरसैनी, दिधौनी, जरावन, छौलायन, खैरी, अंबियापुर, बादशाहपुर, बमेढ़ समेत तीस गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अभी तक गांव के घरेलू उपभोक्ताओं को 18 घंटे के शेड्यूल के स्थान पर 10-12 घंटे और नलकूपों के पांच-छह घंटे मिलती थी। इसके लग जाने के बाद नौ घंटे आपूर्ति मिल सकेगी।

महेश ।

महेश ।

महेश ।

महेश ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed