फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jumma goodbye prayers were offered, message of brotherhood given

Budaun News: अदा की गई जुमा अलविदा की नमाज, भाईचारे का दिया संदेश

Sat, 06 Apr 2024 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Jumma goodbye prayers were offered, message of brotherhood given
आलिया कादरिया में अलविदा की नमाज अदा करते मु​स्लिम समाज के लोग।संवाद
बदायूं। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई है। भाईचारे का संदेश दिया गया। अलविदा की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की अग्रिम मुबारकबाद भी दी। अलविदा की नमाज दोपहर एक बजे शुरू हुई और अलग-अलग मस्जिदों में दो बजे तक सिलसिला जारी रहा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से सतर्क दिखा। पुलिस अधिकारियों के साथ मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय किए। सीओ और एसडीएम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन


सैदपुर। अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के साथ सभी मस्जिदों में अदा की गई। मस्जिद अमीर खान में हाफिज मोहम्मद अदीब रजा ने कहा कि मुसलमान प्रेम और सौहार्द का संदेश दें। दूसरे के धर्म का सम्मान करें। मस्जिदों में देश की उन्नति और शांति के लिए दुआएं मांगी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान ने विशेष सफाई व्यवस्था करवाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल निगरानी करता रहा।
विज्ञापन

ककराला। माह ए रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा की नमाज अदा की गई। रोजेदारों ने नमाज के बाद मुल्क की बेहतरी और अमन चैन की दुआ की। इस दिन इबादत कर अल्लाह से दुआएं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजरिया। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। सभी मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ, सराय रामदास, नसीरपुर गौसू, लहरा असदुल्लापुर, अफजलपुर छगनपुर, सब्दलपुर, कौल्हाई, मुढ़सन,भीकमपुर पट्टी सहित सभी मस्जिदों में पुलिस फोर्स की तैनाती रही।

दबतोरी। क्षेत्र में शुक्रवार को मुस्लिम आबादी बाले गांव संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर, दबतोरा, पपगांव आदि में जुमे की नवाज पढ़ी गई। इसमें मस्जिदों में नवाज पढ़ने बालों की भारी भीड़ जुटी। महिलाओं ने भी घरों में नवाज पढ़ी। इन दिनों मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रख रहे हैं और ईद की तैयारी में है। चौकी प्रभारी दबतोरी बृजपाल पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।


मस्जिदों को सजाया, कुरान शरीफ किया मुकम्मल
सैदपुर। रमज़ानुल मुबारक महीना अब समाप्त हो रहा है। मस्जिदों में विशेष नमाज़ तरावीह में कुरान-ए- पाक मुकम्मल होने का सिलसिला जारी है। मस्जिदों में कुरान शरीफ मुकम्मल हुआ। मस्जिदों में सजावट के साथ रोशनी की गई। जामा मस्जिद में हाफिज शहबाज मरकजी, सुनहरी मस्जिद में कारी आसिम उल क़ादरी, मदीना मस्जिद में हाफिज शोएब रज़ा, दारूल उलूम गौसिया वाली मस्जिद में हाफिज हनीफ सलमानी, नूरे इलाही में कारी नौशाद रज़ा, नूरी मस्जिद में हाफिज अत्तर अली, दरगाह वाली मस्जिद में हाफिज रिज़वान खालिदी, रूहुल मस्जिद में हाफिज अहसन मियां, खिन्नी वाली मस्जिद में हाफिज फैज़ रज़ा ने तराबीह में कुरान ए पाक मुकम्मल किया।कारी नौशाद रज़ा ने बताया शब ए कद्र की रात को अपने गुनाहों की तौबा करो। सलातो सलाम के बाद देश की उन्नति दुआ की गई। संवाद

आलिया कादरिया में अलविदा की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।संवाद

आलिया कादरिया में अलविदा की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।संवाद

आलिया कादरिया में अलविदा की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।संवाद

आलिया कादरिया में अलविदा की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।संवाद

आलिया कादरिया में अलविदा की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।संवाद

आलिया कादरिया में अलविदा की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।संवाद

आलिया कादरिया में अलविदा की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।संवाद

आलिया कादरिया में अलविदा की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।संवाद

आलिया कादरिया में अलविदा की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।संवाद

आलिया कादरिया में अलविदा की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed