फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Juma Goodbye: Thousands of heads bowed together in Jama Masjid

जुमा अलविदा: जामा मस्जिद में एक साथ झुके हजारों सिर

Sat, 30 Apr 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Juma Goodbye: Thousands of heads bowed together in Jama Masjid
जामा मस्जिद पर नमाज अदा करते लोग।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शुक्रवार को जामा मस्जिद समेत जिले की कई मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। खुदा की शान में हजारों सिर एक साथ झुके और नमाज के साथ मुल्क की तरक्की व कोरोना जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए दुआ की गई। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने काफी तैयारी कर रखी थी, इस लिहाज से सभी जगह सुरक्षा चाकचौबंद रही और अफसर नमाज पूरी होने तक धर्मस्थलों के आसपास ही डटे रहे।
विज्ञापन

रमजानुल मुबारक अलविदा के मौक़े पर जामा मस्जिद से लेकर जिले भर में शांतिपूर्ण ढंग से कई स्थानों पर नमाज अदा की गई। इस दौरान मुल्क की तरक़्क़ी की दुआ की गई। भीषण गर्मी में भी अलविदा के मौक़े पर बच्चों से लेकर नौजवानों और उम्रदराज व्यक्तियों ने भी नमाज अदा की। नमाज से पहले खुतबे को सुना गया साथ ही एक महीने के रोजे की फजीलत बताई गई। मौलानाओं ने तकरीर की। कहा कि हम लोग अल्लाह के शुक्रगुजार हैं जो उसने हमें रोजे रखने की हिम्मत अदा की।
विज्ञापन

बिल्सी में अदा की गई अलविदा की नमाज
बिल्सी। नगर एवं क्षेत्र में शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने देश की तरक्की को अल्लाह से दुआएं मांगी। नगर की कोठी वाली मस्जिद, जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अलविदा की नमाज अदा की गई। यहां पुलिस प्रशासन भी पूरी तरीके से सतर्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूदायन। कस्बे के मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन की निगरानी में अलविदा की नमाज अदा की गई। सबसे पहले रुदायन के पेशे इमाम इकरार कादरी ने लोगों को रोजों व आज के दिन के बारे में बताया और नमाज अदा कराई। इस मौके पर इसरार अहमद, शमउद्दीन, बन्नेशाह, पप्पू शाह, शाकिर, ताज महोम्मद छोटे खां व शकील आदि मौजूद रहे। चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह भी यहां ड्यूटी पर रहे।

कादरचौक। अलविदा के अवसर पर रमजानपुर बेहटा, डंबरनगर, भमुइया, भदसिया, गौरामई, मुहम्मद गंज सहित अनेक गांव में नमाज शांतिपूर्वक तरीके से अदा की गई।

तकरीर सुनते नमाजी। संवाद

तकरीर सुनते नमाजी। संवाद- फोटो : BADAUN

ल्सि की मजिस्द में अलविदा की नमाज अदा करते लोग

ल्सि की मजिस्द में अलविदा की नमाज अदा करते लोग- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed