{"_id":"616dc43d080fbc09cb185ad9","slug":"judiciary-badaun-news-bly4633265172","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील की हत्या निंदनीय, सुरक्षा के उचित कदम उठाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील की हत्या निंदनीय, सुरक्षा के उचित कदम उठाए सरकार
विज्ञापन
बदायूं। शाहजहांपुर में सोमवार को अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अधिवक्ताओं में रोष है। उनका कहना है कि अधिवक्ता समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, बावजूद इसके प्रदेश सरकार की तरफ से उनकी सुरक्षा के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा। नतीजतन प्रदेश में आए दिन वकीलों पर जानलेवा हमले बढ़ते जा रहे हैं।
-
सरकार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। जजी परिसर में आने वाले सभी वादकारियों की सघन तलाशी होनी चाहिए।
- योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन
-
देश की सभी अदालतों में सुरक्षा के मानक पूरे किए जाएं। शाहजहांपुर में अधिवक्ता की हत्या को लेकर बहुत व्यथित हूं।
- संदीप मिश्रा, महासचिव जिला बार एसोसिएशन
-
शाहजहांपुर में अधिवक्ता की हत्या एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाना चाहिए।
- अजय पाल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जिला बार, सदस्य बाल कल्याण समिति
-
शाहजहांपुर में अधिवक्ता बंधु की हत्या पर स्तब्ध हूं। ऐसी घटना समाज विरोधी है। ऐसी घटनाओं को लेकर सभी अधिवक्ताओं में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। हम अधिवक्तागण को वादकारियों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से नहीं लेना चाहिए।
- अरविंद शर्मा, पूर्व महासचिव जिला बार एसोसिएशन