बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल के सभागार में शुक्रवार को पत्रकार संगठनों की ओर से हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों और 50 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पत्रकारिता में चुनौतियां विषय पर चर्चा करते हुए राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा एवं सत्यता के साथ कार्य करते रहे, तभी पत्रकारिता की ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं। कामना हजेला ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता करना किसी चुनौती से कम नहीं है। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पत्रकार के कलम में बड़ी ताकत है। सच्चाई और निर्भीकता के साथ पत्रकार कलम का प्रयोग करें। वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने कहा कि सामाजिक विषमताओं को हल करने का वह सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर डीपीएस के डायरेक्टर संदीप भारती, सचिन भारद्वाज, विवेक खुराना, विष्णुदेव चांडक्य, संजीव सक्सेना, वेदभानु आर्य, अबरार अहमद आदि रहे।