{"_id":"275d36136f67b643fa65790ce4760d65","slug":"jitendra-yadav-joined-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र यादव ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितेंद्र यादव ने थामा भाजपा का दामन
बदायूं।
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा से निष्कासित पूर्व विधान परिषद सदस्य जितेंद्र यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। रविवार को उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रांतीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने पर जितेंद्र यादव को विधान परिषद सदस्य पद के लिए बदायूं से भाजपा का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक के आवास पर सदस्या ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि जितेंद्र यादव के आने से पार्टी को मजबूती मिली है। पार्टी से परामर्श के बाद उन्हें विधान परिषद सदस्य पद के लिए भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है। जितेंद्र यादव ने कहा कि वह बीते छह साल से जिले की जनता की सेवा कर रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे। भाजपा ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरेंगे।
जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि जितेंद्र यादव कर्मठ और जुझारू नेता हैं। उनका पार्टी में शामिल होने पर स्वागत है। उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि उनके आने से भाजपा और मजबूत होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, दीपमाला गोयल, अशोक भारती, शारदेंदु पाठक, दुर्गेश वाष्र्णेय, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य,यदुनेश यादव, राणा प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
आज नामांकन कराएंगे जितेंद्र यादव
भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने बताया कि विधान परिषद सदस्य पद के पार्टी उम्मीदवार जितेंद्र यादव सोमवार को अपना नामांकन करेंगे। उन्होंने सुबह 11 बजे सभी कार्यकर्ताओं से इस्लामियां इंटर कालेज पहुंचने का आह्वान किया है।