{"_id":"6765b8dbd0ff933b840481e7","slug":"jewellery-worth-lakhs-of-rupees-including-two-lakh-cash-stolen-from-the-house-badaun-news-c-123-1-sbly1018-131344-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर से दो लाख नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर से दो लाख नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। बंद मकान से चोर दो लाख रुपये व दस लाख का जेवर चोरी कर ले गए। परिवार दूसरे घर में सो रहा था। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन की। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
घटना कस्बे में वार्ड नंबर तीन की है। यहां रहने वाले अब्दुल करीम ने दी गई तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार की रात को मकान में ताला डालकर वह परिवार सहित दूसरे मकान में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे संदूक को मास्टर चाभी से खोल लिया और उसमें रखे दो लाख रुपये व सात तोला सोने व एक किलो चांदी के आभूषण चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह जब वह घर पहुंचे तो संदूक से रुपये निकालने को ताला खोला तो होश उड़ गए। उसमें रखे रुपये व जेवर गायब थे।
अब्दुल करीम का कहना है कि बेटे की शादी के जेवर जुटाए थे, जो चोर ले गए। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। थाना प्रभारी इन्द्रकुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।