{"_id":"66da2c2d0dc1fce7b80abef4","slug":"jewellery-worth-lakhs-and-licensed-gun-stolen-from-musajhags-house-badaun-news-c-123-1-sbly1018-125306-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मूसाझाग के घर से लाखों के जेवर, लाइसेंसी बंदूक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मूसाझाग के घर से लाखों के जेवर, लाइसेंसी बंदूक चोरी
विज्ञापन
मुसाझाग के करौलिया में चोरी के बाद टूटी खिड़की दिखाता गृह स्वामी। संवाद
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव करौलिया निवासी सत्यपाल व नन्हें के घर से बुधवार रात चोर लाखों रुपये के आभूषण व लाइसेंसी बंदूक चुरा ले गए। जानकारी मिलने पर सुबह एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल की गई। चोरी के खुलासे के लिए एसएसपी ने एसओजी को लगाया है।
सत्यपाल ने बताया कि बुधवार रात वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। चोर घर में रखीं सोने की चार चूड़ियां, सोने का हार, झुमकी, मांग टीका, मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने की चेन, चांदी का कमरबंद, पायल समेत करीब दस लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। इसी के साथ बक्से में रखे बीस हजार रुपये, लाइसेंसी बंदूक व 19 कारतूस से भरी पेटी व चार खाली कारतूस चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवर की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद चोर गांव के ही रामवीर उर्फ नन्हें के घर से सोने की जंजीर, चार चांदी की पायल व दो हजार रुपये चुरा ले गए।
सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर में सामान फैला देखा। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह व उझानी सीओ शक्ति सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
खुलासे के लिए टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। -डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसपी