{"_id":"680d3a2a1353717e070f7a3e","slug":"jewellery-and-cash-stolen-from-two-houses-by-breaking-locks-in-ujhani-badaun-news-c-123-1-sbly1035-138303-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी में ताले तोड़कर दो घरों से जेवरात और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी में ताले तोड़कर दो घरों से जेवरात और नकदी चोरी
विज्ञापन
उझानी में चोरी के बाद अलमारी से बाहर पड़ा सामान। संवाद
उझानी। श्रीनारायणगंज मोहल्ले के मिल कंपाउंड इलाके में शुक्रवार रात चोरों ने ताले तोड़कर दो घरों से जेवरात और नकदी चोरी कर ली। गृहस्वामी रिश्तेदारी में गए थे। पड़ोसियों से जब घटना के बारे में जानकारी मिली तो वे लौट आए। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
मिल कंपाउंड निवासी शशि सक्सेना पत्नी प्रेम किशोर का बेटा उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहते हैं। शशि पिछले दिनों घर पर ताला डालकर बेटे के पास चली गईं । पड़ोस में रहने वाले भाई शरद सक्सेना को शुक्रवार पूर्वाह्न शशि के मकान का ताला टूटा होने की जानकारी हुई तो उन्होंने बहन को फोन कर दिया।
देर रात लौटीं शशि ने बताया कि घर में घुसे चोर उनके कमरे से दो अंगूठी, दो झुमकी, चांदी की एक जोड़ी पायजेब ले गए। इस बीच चोरों ने शशि सक्सेना के घर के सामने कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेमू के मूल निवासी अरविंद कुमार सिंह के मकान को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन
अरविंद ने बताया कि परिवार के लोग दो दिन पहले ही पैतृक गांव गए थे। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर से चांदी की एक जोड़ी पायजेब और आठ हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्हें भी पड़ोसियों के जरिये ही घटना के बारे में पता लगा। दोनों गृहस्वामियों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद आसपास इलाके में भी खोजबीन की।