{"_id":"60eb3e788ebc3e4dfc76f058","slug":"jewelery-worth-two-lakh-rupees-including-cash-stolen-from-three-houses-in-a-single-night-badaun-news-bly4528078185","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में तीन घरों से नकदी समेत दो लाख रुपये के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में तीन घरों से नकदी समेत दो लाख रुपये के जेवरात चोरी
विज्ञापन
उझानी/कछला। कटरी के गांव ननाखेड़ा में शनिवार रात चोरों ने तीन घरों से नकदी समेत दो लाख के जेवर उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान गांव के बाहर दो खाली बक्से मिले। गृहस्वामियों के अनुसार नकदी समेत करीब दो लाख के जेवर चोर ले गए हैं।
एक रात में चोरी की तीन घटनाओं की जानकारी गृहस्वामियों को रविवार सुबह में लगी। जानकारी के अनुसार गांव के धनपाल के घर में चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे। चोरों ने उसके कमरे का ताला तोड़ कर अंदर मौजूद अधिकतर सामान खंगाल लिया। अलमारी समेत कपड़ों में कुछ खास नहीं मिला तो चोर धनपाल के कमरे से बक्सा उठा ले गए। धनपाल के बेटे अवनेश की शादी की दावत देने के लिए रिश्तेदारी में गया था। धनपाल ने बताया कि बेटे की शादी के लिए उसने सोने की चेन, मंगलसूत्र, पाजेब और अन्य सामान खरीदा था जो बक्से में ही रखा था। इसके अलावा बक्से में 60 हजार भी रखे थे। इसी अंदाज में चोरों ने पड़ोसी धर्मवीर पुत्र फूल सिंह के घर में भी घटना को अंजाम दिया। धर्मवीर के बक्से में 50 हजार रुपये और कपड़े रखे थे।
धनपाल और धर्मवीर के घरों में चोरी की भनक लगते ही पड़ोस के ही राकेश पुत्र राधेश्याम ने कमरे में झांका तो अंदर रखी मेंथा ऑयल की केन नजर नहीं आई। चोर उसके कमरे का ताला तोड़ कर मेंथा ऑयल की केन उठा ले गए। केन में 12 किलोग्राम मेंथा ऑयल था। सुबह में ही गांव के लोगों ने आसपास इलाके में खोजबीन की तो जंगल में दो खाली बक्से पड़े मिले। दोनों बक्से धर्मवीर और धर्मपाल के थे। चोर दोनों बक्सों को खंगालने के बाद फेंक गए थे।
विज्ञापन
पिछले दिनों तेहरा और कृष्णा कॉलोनी में हुई चोरी
उझानी। चोरों ने पांच दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव तेहरा की द्रोपा देवी के घर को खंगाल लिया लिया था। घटना में गृहस्वामिनी की बेटी के जेवर भी चले गए थे। इसके दो दिन बाद ही चोरों ने कसबे में कृष्णा कालोनी के राजकुमार पुत्र सत्यपाल के घर को निशाना बनाया था। राजकुमार को भी चोरी में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया था लेकिन दोनों ही घटनाओं की पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।