फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   JE union protested against the transfer of fellow workers

Budaun News: साथी कर्मियों के तबादले से आक्रोशित जेई संघ ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Apr 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
JE union protested against the transfer of fellow workers
डिवीजन परिसर में धरना देते जेई संगठन के लोग। स्रोत-स्वयं
बदायूं। शहर के अलापुर रोड स्थित डिवीजन परिसर में सोमवार शाम अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने जेई धरने पर बैठ गए। जेई संगठन ने आरोप लगाया है कि ट्रांसफार्मर फुंकने पर उसके मरम्मत का खर्चा उनसे वसूला जा रहा है। साथ ही संगठन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत चार पदाधिकारियों का तबादला दूसरे जनपदों में कर दिया गया है। इसके अलावा बिल्सी एसडीओ को निलंबित कर दिया गया। इससे जूनियर इंजीनियरों में आक्रोश है।
विज्ञापन


जेई संघ के अध्यक्ष धर्माता कुमार ने बताया निगम के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर फुंकने पर जेई व एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई का फरमाना जारी किया है। बिल्सी में 10 अप्रैल को 250 व 450 केवीए के ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसको लेकर ट्रांसफार्मर बदलवाया भी दिए गए थे, लेकिन अधिकारियों ने जेई और एसडीओ शोएब अंसारी से ट्रांसफार्मर के मरम्मत का खर्च वसूलने का आदेश कर दिया। इसके बाद में 22 अप्रैल को एसडीओ को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकारियों ने संगठन के सचिव रविकुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर, प्रचार सचिव रजनीश सिंह का तबादला कर दिया। यह कार्रवाई तानाशाही दर्शाती है। इसको लेकर जेई संगठन के पदाधिकारी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग की है कि जब तक ट्रांसफार्मर फुंकने पर जेई व एसडीओ से वसूली बंद नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की। हंंगामे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्तालाप कर समस्या के निस्तारण कराए जाने का पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed