फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   jarjar Sadkain

खतरनाक हुए गड्ढे, गिरकर घायल हो रहे लोग

Wed, 17 Nov 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
jarjar Sadkain
सड़क पर गिरी स्कूटी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद भी सड़कों का हाल सुधरने में नहीं आ रहा है। शहर ही नहीं कस्बों में भी ऊबड़खाबड़ सड़कें लोगों को रुला रही हैं। जलभराव और गड्ढों वाली सड़कों पर गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। अमर उजाला ‘सत्ता के संग्राम’ चुनावी रथ की सोमवार को शहर में मौजूदगी के दौरान भी हर चर्चा में टूटी सड़कों का मुद्दा हावी रहा।
विज्ञापन

सीएम योगी ने 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। सुधार न होने पर अब यह तारीख 30 नवंबर कर दी गई है। संबंधित पालिका, नगर पंचायत और लोक निर्माण विभाग ने सुधार की दिशा में काम शुरू कर दिया था, लेकिन तय समय निकलने के बाद भी शहर के हालात नहीं बदले हैं। अब भी अधिकतर सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं। कस्बों की प्रमुख सड़कों पर भी जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

-
स्कूटी गिरने से छात्रा जख्मी
शहर के सिविल लाइन इलाके में सड़क पर नालियां का गंदा पानी सड़कों पर भरा होने की वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क टूटी होने की वजह से लोगों को और भी ज्यादा दिक्कत हो जाती है। मंगलवार को स्कूटी फिसल जाने से छात्रा भी चोटिल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गद्दी चौक की सड़क भगवान भरोसे
मोहल्ला गद्दी चौक के पास में टूटी पड़ीं सड़कें यहां की पहचान बन गईं हैं। कई बार अधिकारियों से इस सड़क को बनवाने की मांग की गई लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। सड़क पर हर समय पानी भरा रहता है। इधर से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।
-
बागवाला-मालपुर रोड करता है परेशान
दहगवां क्षेत्र के नेनोल बागवाला-मालपुर रोड जाने वाली सड़क जगह-जगह टूटी है। क्षतिग्रस्त सड़क से आने-जाने में लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यहां आए दिन पैदल व दो पहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सड़क ठीक नहीं की गई है।

-
म्याऊ की सड़क पर चलना मगर संभलकर
- म्याऊ के कुछ मार्गों पर संभलकर चलने की जरूरत है वर्ना गिरकर घायल हो सकते हैं। इन सड़कों के गड्ढे पानी से भर जाते हैं। सड़क को समतल समझकर पैदल व दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। गंदे पानी से कपड़े तो खराब होते ही हैं लोग चोटिल भी हो जाते हैं। इन क्षतिग्रस्त सड़कों से अक्सर जिले के अधिकारी और नेता भी निकलते हैं, लेकिन समस्या दूर नहीं कराते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed