{"_id":"61c4bb5c5287a449883d6a61","slug":"jam-ki-chutti-badaun-news-bly470248176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम पर लगेगा विराम, सरकारी जमीन पर लगेंगे ठेले और फड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम पर लगेगा विराम, सरकारी जमीन पर लगेंगे ठेले और फड़
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी के समीप सरकारी भूमि का निरीक्षण करतीं एसडीएम साथ में खडे चेयरमैन अबरार अहमद। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बिसौली। आखिरकार प्रशासन को नगर के मुख्य मार्ग पर रोज ही लगने वाले जाम की समस्या की सुध आ ही गई। प्रशासन ने हाईवे किनारे लगने वाले खोखों, ठेलों व फड़ों को एक निश्चित जगह लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एसडीएम व चेयरमैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित पुराने शराब गोदाम की खाली पड़ी जगह को चिह्नित भी किया है।
विज्ञापन
एमएफ हाईवे पर काफी अरसे से सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण है। नागरिकों को हर रोज जाम की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। अमर उजाला ने कई बार इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। बृहस्पतिवार को एसडीएम ज्योति शर्मा व पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद ने जूनियर हाईस्कूल से दबतोरी रोड तक सड़क किनारे लगने वाले खोखों, खोमचों व ठेलों को देखा। चेयरमैन ने इसके लिए एसडीएम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित पुराने शराब गोदाम की सरकारी भूमि के बारे में सुझाव दिया। बृहस्पकिवार को ही एसडीएम व चेयरमैन ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया। एसडीएम ने सुझाई गई भूमि का समतलीकरण कराकर रोड किनारे लगने वाली दुकानों को यहां शीघ्र स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।