{"_id":"687014a90455e97c9c05a36f","slug":"jam-from-nawada-to-dataganj-intersection-people-were-troubled-for-hours-badaun-news-c-123-1-sbly1018-142837-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नवादा से दातागंज तिराहे तक जाम... घंटों परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नवादा से दातागंज तिराहे तक जाम... घंटों परेशान रहे लोग
विज्ञापन
नवादा से दातागंज लगे जाम में नई सराय के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। दोपहर करीब तीन बजे नवादा चौराहे से जाम लगना शुरू हुआ और देखते ही देखते दातागंज तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे। इस एक किलोमीटर की दूरी में मात्र दो यातायात कर्मी ही दिखाई दिए, वह भी जाम में फंसे वाहनों को हटाने में नाकाम थे। एक घंटे तक लोग परेशान होते रहे। बाइक सवार जैसे तैसे निकल गए लेकिन कार सवार फंसे रहे।
कांवड़ यात्रा के लिए नई सराय के पास सड़क के गड्ढों को भरने का काम चल रहा है। वहां पर ट्रकों के कारण जाम लग गया। उसके बाद पुलिस लाइन चौराहा, लावेला चौक, कचहरी तिराहे, जेल तिराहा, इंदिरा चौक, दातागंज तिराहा, नवादा तिराहे, लालपुल तक वाहनों की कतार लग गई। इस जाम में लोग घंटों फंसे रहे। वाहनों के फंसने से गर्मी में लोग पसीने से तर-बतर होते रहे।
कोट,
- शहर में लावेला पर नाले का काम चल रहा है, उसकी वजह से जाम की स्थित रही है। वहीं हाइवे पर गड्ढे भरने का काम चल रहा है। पुलिस कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। शहर में कहीं जाम नहीं लगने दिया जाएगा। - अजय पाल सिंह, यातायात निरीक्षक