फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   jam

डिवाइडर बनाना भी नहीं आया काम, यहां तो रोज लग रहा जाम

Sat, 13 Nov 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
jam
इंदिरा चौक से कश्मीरी चौक की ओर जाने वाले रोड पर बना डिवाइडर। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। लंबा चौड़ा खर्च करने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इंदिरा चौक से कश्मीरी चौक रोड का जाम खत्म न करा सकी। डिवाइडर बनाकर रास्ते की सुंदरता और जाम की समस्या दूर करने का दावा धरा रह गया। और तो और डिवाइडर के बीच बड़े होर्डिंग और लगा दिए गए। साइड से खंभे और अतिक्रमण न हटने से यहां रोज ही जाम लग रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने बड़े शहरों की तर्ज पर शहर के कश्मीरी चौक से इंदिरा चौक को जाने वाली सड़क को बनाने का निर्णय लिया था। इसके बाद में नगर पालिका की ओर से पहले इस रोड को हॉटमिक्स तरीके से बनाया गया। साथ ही इस रोड पर कोई साइड पटरी छोटी नहीं की गई। बल्कि दुकानों की दीवार तक इस रोड को बनाया गया ताकि यह रोड चौड़ी ज्यादा हो सके। उसके बाद डिवाइडर बनाया। उसमें बिजली के खंभों को लगाया, लेकिन इतना सब कुछ करने के बाद भी पालिका प्रशासन सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाना भूल गई। अतिक्रमण न हटने की वजह से यह सड़क पहले भी ज्यादा संकरी हो गई है। इसकी वजह से यहां पर दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण हटवाने के लिए कई बार लोग पालिका प्रशासन से मांग कर चुके हैं, लेकिन पालिका इसके बावजूद ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

-
लोगों ने कहा-डिवाइडर बनाकर ठीक किया पर अतिक्रमण भी हटाओ
सड़क पर डिवाइडर बनाया गया है। यह काम बेहतर किया है, लेकिन रोड साइड से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इसकी वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है।
- अजीत गुप्ता
-------------
अगर सड़क पर डिवाइडर ही बनाना था तो पहले रोड से अतिक्रमण को हटाना चाहिए था। तब लोगों को इसका फायदा मिलता। अब डिवाइडर की वजह से जाम लगने लगा है।
- आकाश सक्सेना
--------------
नगर पालिका को चाहिए कि वह पहले रोड से अतिक्रमण को हटाए। उसके बाद शहर में विकास कार्य कराए। इस प्रकार के काम करने से जनता की दिक्कत और बढ़ेगी।
- मनोज सोनी
----------------
अधिकारियों को धरातल पर काम करने की जरूरत है। अगर बड़े शहरों की तर्ज पर शहर को विकसित करना है तो पहले यहां पर स्थानीय स्तर पर इसकी तैयारी करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रिंकू प्रजापति
------------------
रोड पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा। सड़क किनारे के कब्जे जल्द ही चिह्नित कर पूरी तरह से हटवा दिए जाएंगे। इधर से निकलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को जाम के कारण परेशानी न हो, इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी।
- अमित कुमार, ईओ/ सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed