फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jal Shakti Minister inspected the embankments and provided relief material to the villagers

Budaun News: जल शक्ति मंत्री ने किया तटबंधों का निरीक्षण, ग्रामीणों को दी राहत सामग्री

Mon, 18 Aug 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister inspected the embankments and provided relief material to the villagers
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से वार्ता करते जलशक्ति मंत्री। स्त्रोत: प्रशासन
बदायूं। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को दातागंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उसहैत व उसावां तटबंधों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तटबंधों की मजबूती, पुनरोद्धार कार्यों की गुणवत्ता और बाढ़ सुरक्षा इंतज़ामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मंत्री ने विशेष रूप से उसहैत तटबंध पर चल रहे पुनरोद्धार कार्य और किमी 16.890 पर बनाए जा रहे स्पर के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हों, ताकि किसी भी स्थिति में ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। जिनमें बाढ़ से प्रभावित फसलों का मुआवजा, पशुओं के लिए चारे की कमी और तटबंधों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं प्रमुख रहीं। मंत्री ने सभी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार हर संभव मदद और राहत उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि सरकार संकट की घड़ी में हर नागरिक के साथ खड़ी है और हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। राहत पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष और उत्साह दिखाई दिया।

इस मौके पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed