{"_id":"67606796251f4c2ede0cea19","slug":"jal-jeevan-mission-work-is-completed-in-only-274-villages-out-of-1444-badaun-news-c-123-1-sbly1018-131101-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 1444 में से मात्र 274 गांवों में ही जल जीवन मिशन का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 1444 में से मात्र 274 गांवों में ही जल जीवन मिशन का काम पूरा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करतीं डीएम निधि श्रीवास्तव व मौजूद अधिकारी व कर्मचारी।
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूरी नहीं हो पाईं हैं उनको तत्काल पूरा कराया जाए। संपूर्ण कार्य जून 2025 तक प्रत्येक दशा में पूरा हो जाना चाहिए। अब तक 1444 गांवों में से 274 गांवों में ही काम पूरा हो सका है।
समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि जिन गांवों में काम पूरा हो गया है, उसके हैंडओवर की कार्रवाई शुरू कराई जाए। जल निगम के अधिकारियों को तहसील दातागंज के ग्राम कलाकंद, तहसील बिसौली के ग्राम दूंदपुर तथा तहसील सदर के ग्राम आमगांव में ट्यूबवेल, सोलर आदि लगाने के लिए भूमि उपलब्ध न होने पर संबंधित एसडीएम से संपर्क कर जल्द भूमि आवंटन का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता जल निगम नरेंद्र वर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन के लिए जनपद में पीएनसी, एसपीएमएल ज्वाइंट वेंचर कार्यदायी संस्था नामित है, जिसको कार्य पूर्ण करने के साथ ही संबंधित ग्राम प्रधान को हैंडओवर होने के उपरांत दस साल तक मरम्मत आदि के कार्य कराने हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जनपद के 1444 ग्रामों में पाइप पेयजल योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इनमें से 274 ग्रामों में कार्य पूर्ण हो गया है। शेष ग्रामों में कार्य जारी है। इसके लिए 867 ट्यूबवेल बनाए जाने हैं, जिनमें से 29 इलेक्ट्रिक और 838 सोलर पैनल के माध्यम से संचालित होंगे। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चन्दोला सहित अन्य अधिकारी व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।