फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jai Shriram's cheeks in New Year's proud journey

नववर्ष गर्वित यात्रा में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)। Updated Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Jai Shriram's cheeks in New Year's proud journey
yatra - फोटो : amar ujala
उत्साहित दिखे हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के कार्यकर्ता
विज्ञापन

मेन मार्केट में यात्रा पर समर्थकों ने फूल बरसाए

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के तत्वावधान में मंगलवार को हिंदू नववर्ष एवं गर्वित यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने गो-धन की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से उठाए गए कदम पर खुशी का भी इजहार किया। लोगों को संगठित रहने का संदेश देते हुए मार्केट में पहुंची गर्वित यात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारे भी गूंजते रहे।

हिंदू नववर्ष एवं गर्वित यात्रा दोपहर में नगर अध्यक्ष विजय सक्सेना उर्फ कुक्कू के निवास से शुरू होकर स्टेशन रोड से लिंक रोड के रास्ते मेन मार्केट में पहुंची। खुले वाहन पर सवार हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अज्जू चौहान ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। घंटाघर चौराहे, बिल्सी रोड और कछला रोड बाजार में समर्थकों ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं पर फूल भी बरसाए। प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रमुख पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। पुरानी अनाज मंडी में ढोल-नगाड़े की गूंज सुनाई दी। रास्ते में कार्यकर्ताओं को जलपान भी कराया गया। अपराह्न में मंगलम पैलेस पहुंचकर समारोह के रूप में विसर्जित हुई गर्वित यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अज्जू चौहान ने कहा- प्रदेश में जो माहौल बन रहा है, उसका आने वाले दिनों में प्रत्येक वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा। गो-धन के रक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं के हौसले की तारीफ की। इस मौके पर अरविंद शर्मा, संजीव गुप्ता, मुन्नालाल, राहुल शंखधार, राजीव गोयल, अमित प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह, धीरज कुमार, पवन वार्ष्णेय, सत्येंद्र चौहान, स्वनिल वर्मा, अभिनव सक्सेना, संदीप सक्सेना, अनूप थापा, जितेंद्र द्विवेदी, अनिल और विक्की साहू मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed