फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jagdish murder case: Seven years imprisonment to two real brothers

जगदीश हत्याकांड : दो सगे भाइयों को सात साल की कैद

Wed, 13 Mar 2024 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Jagdish murder case: Seven years imprisonment to two real brothers
बदायूं। हत्या के सात साल पुराने मामले में दो सगे भाइयों को सात साल कैद की सजा सुनाई गई है। सजा का आदेश अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने गवाहों के बयान व साक्ष्यों के आधार पर किया। दोनों दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


उघैती थाना क्षेत्र के गांव गंज निवासी महेश ने 26 फरवरी 2017 को थाना पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया था कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रामप्रकाश और उसके भाई रामदास ने उनके पिता जगदीश को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। एक मार्च को देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले तहरीर के आधार पर जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज की। मौत के बाद मुकदमा हत्या में तरमीम किया। विवेचना एसआई हिमांशु शुक्ला ने की। पुलिस ने 11 मई 2017 को कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


तब से मामला कोर्ट में विचाराधीन था। अदालत ने लोक अभियोजक मदनलाल राजपूत और विपक्षी अधिवक्ताओं की दलील सुनने के बाद मंगलवार को दोनों भाइयों रामप्रकाश और रामदास को जगदीश की हत्या का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed