फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jagam Jhanda Cricket Club won the final match

Budaun News: जैगम झंडा क्रिकेट क्लब ने जीता फाइनल मैच

Tue, 25 Feb 2025 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jagam Jhanda Cricket Club won the final match
सैदपुर में क्रिकेट मैच में विजेता टीम को ट्रॉफी देते नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान। संवाद
सैदपुर। सादात प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-10 का खिताब सैदपुर जैगम झंडा क्रिकेट क्लब ने सैदपुर स्पार्टन टीम को फाइनल में 51 रन से हराकर जीत लिया।
विज्ञापन

सैदपुर स्पार्टन टीम के कप्तान बिट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सैदपुर झंडा टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 117 रन बनाए। जवाब में सैदपुर स्पार्टन की टीम मात्र 66 रन ही बना सकी। विजेता टीम की तरफ से वासिक राजा ने धुआंधार 49 रन बनाए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

अंकित गोस्वामी ने 19 रन बनाए और रवि मेंडिस ने 2 विकेट लिए। पराजित टीम की तरफ से मोहम्मद फैसल ने 28 रन बनाए। नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान ने विजेता टीम के कप्तान मोहम्मद शाहबाज को ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये दिए और उप विजेता टीम के कप्तान बिट्टू को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed