फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ITI ready in Samarer, preparation for handover

समरेर में आईटीआई तैयार, हैंडओवर की तैयारी

Tue, 26 Oct 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
ITI ready in Samarer, preparation for handover
बदायूं। दातागंज तहसील के समरेर में आईटीआई का भवन निर्माण पूरा हो गया है, राजकीय निर्माण निगम ने इसको हैंडओवर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईटीआई के माध्यम से युवाओं को तकनीकी शिक्षा दी जाती है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को शासन की योजनाओं का लाभ मिलता है। इसके आधार पर वह स्वयं भी कारोबार स्थापित कर सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों की प्रत्येक तहसील में एक-एक आईटीआई भवन बनाने के निर्देश दिए, अब तक सदर तहसील की आईटीआई भवन में अन्य तहसीलों के युवाओं को शिक्षा दी जा रही थी। इसके बाद में बिसौली और बिल्सी में आईटीआई के भवन बनाए गए। वहां युवा तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जबकि दातागंज तहसील में बनने वाली आईटीआई के भवन को समरेर में बनाया गया है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से राजकीय निर्माण निगम की ओर से इस भवन को बनाया गया है। अब इसके हैंडओवर की तैयारी की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह के अंत या अगले माह के पहले सप्ताह में हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

समरेर में आईटीआई का भवन राजकीय निर्माण निगम ने बनाया है। अब निर्माण निगम इसको हैंडओवर करेगा। उस दौरान जांच की जाएगी। अगर कमियां होंगी तो उसमें सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन

-राजीव कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed