फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   It will be cloudy even today, rain expected at the end of the week

Budaun News: आज भी छाए रहेंगे बादल, सप्ताह के अंत में बारिश का अनुमान

Tue, 27 Feb 2024 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
It will be cloudy even today, rain expected at the end of the week
सोमवार को सुबह आसमान में छाय बादल। संवाद
किसानों की बढ़ने लगी चिंता, मौसम विशेषज्ञ बोले-पश्चिमी विक्षोप का असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सप्ताह के पहले दिन साेमवार को दिन की शुरूआत बादलों के साथ हुई। दोपहर के समय बादलों के बीच कुछ देर धूप दिखी, लेकिन इसके बाद घने बादल फिर से छा गए। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सप्ताह के अंत में शनिवार और रविवार को बूंदाबांदी और बारिश का ठोस अनुमान है। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।
इस बार जनवरी में कड़ाके की सर्दी रही। फरवरी के पहले सप्ताह से तापमान में इजाफा होने लगा। लगातार धूप खिलने से अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 14 डिग्री तक पहुंचने लगा है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोप का असर बढ़ा तो सुबह से ही बादल छाने लगे। आसमान दिन भर बादलों से ढका रहा। हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि इन दिनों पश्चिम की ओर से आने वाली ठंडी हवा का प्रभाव बढ़ा है। ठंडी हवा जब गर्म हवा से मिल रही है तो बादल तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भी दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान है। बुधवार से मौसम फिर साफ होगा, लेकिन शनिवार और रविवार को बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान है। सोमवार को हवाओं की गति 11 किमी प्रति घंटा रही। वातावरण में आर्द्धता का स्तर आठ प्रतिशत रहा। ठंडी और गर्म हवा मिलने के कारण वातावरण में मंगलवार को नमी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------
गेहूं, सरसों और आलू की फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ा
- मौसम विज्ञानियों के अनुसार नवंबर से फरवरी तक पश्चिमी विक्षोप का प्रभाव ज्यादा रहता है। इस बार नवंबर से फरवरी तक पिछले साल के मुकाबले बारिश काफी कम हुई है। फरवरी के अंत और मार्च के पहले सप्ताह में बदायूं समेत आसपास के जिलों में बारिश का अनुमान है। बारिश के कारण गेहूं, सरसों और आलू की फसलों को नुकसान होगा। गेहूं की फसल में बाली निकल रही है, सरसों पर भी फूल आने लगा है। बाली और फूल बारिश से क्षतिग्रस्त हो जाएंगे। आलू की फसल को सड़न का खतरा पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed