फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   It is the nepotism that has ruined the reputation of the country and the state: Vijay Rupani

परिवारवादियों ने ही बिगाड़ी देश व प्रदेश की साख : विजय रूपाणी

Sun, 22 Sep 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
It is the nepotism that has ruined the reputation of the country and the state: Vijay Rupani
उझानी के हजरतगंज गांव में कार्यकर्ताओं को अ​भिवादन स्वीकारते गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय र
उझानी (बदायूं)। भाजपा के सदस्यता अभियान को रफ्तार देने के लिए शनिवार दोपहर हजरतगंज गांव पहुंचे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस और सपा पर सीधा हमला बोला। कहा- सभी जानते हैं कि इन दलों के परिवारवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्या-क्या नहीं किया। देश और प्रदेश की साख को भी बिगाड़ दिया था।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि कार्यकर्ताओं समेत हर वर्ग के लोगों का मान-सम्मान सिर्फ भाजपा में ही संभव है। सम्मान भी ऐसा कि जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में सबसे बड़ा उदाहरण कार्यकर्ताओं के सामने हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सपा और कांग्रेस ने जनता को गुमराह करने का काम किया। अब परिवारवादी दलों का खेल खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

बोले, नौजवानों को काम और किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने का काम भी भाजपा ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री सदस्यता अभियान कार्यक्रम स्थल पर भी पहुंचे। कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य, राकेश अवाना, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, रानी सिंह पुंडीर, सत्यवीर सिंह और झंडू भइया आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर एमपी सिंह, अजय तोमर, अखिल अग्रवाल, आनंद मिश्रा, सुधीर कुमार आदि मौजूद भी मौजूद थे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। छात्राओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed