फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   It is necessary for teachers to have knowledge of Geeta: Manodi

अध्यापकों को गीता का ज्ञान होना आवश्यक: मनोड़ी

Sat, 14 Oct 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 14 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
It is necessary for teachers to have knowledge of Geeta: Manodi
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राधाकृष्ण मनोड़ी।
उझानी। विश्व गीता संस्थान की ओर से हर-हर गीता घर-घर गीता अभियान के तहत जनजागरण यात्रा पर निकले विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राधाकृष्ण मनोड़ी ने गीता पढ़ने पर जोर दिया। कहा कि हर स्कूल और कॉलेज के अध्यापकों को भी इसका ज्ञान होना आवश्यक है। अध्यापक जब बच्चों को इसका बोध कराएंगे तो समाज में सदभाव का माहौल बढ़ेगा।
विज्ञापन

विहिप के केंद्रीय मंत्री राधाकृष्ण मनोड़ी शुक्रवार शाम यहां पहुंचे। उन्होंने राधिका गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गीता एक ऐसा धर्मग्रंथ है जो समाज को जोड़ने के साथ कर्म को भी सर्वोच्च मानता है। गीता पढ़ने वाला समाज को नई दिशा प्रदान करने का कार्य करता है। वह इसे लेकर विदेश में भी पहल कर चुके हैं। गीता ज्ञान हरेक व्यक्ति को होना चाहिए। बोले- नई पीढ़ी को भी इसका बोध कराया जाना बहुत आवश्यक है। इसके लिए अध्यापकों को पहले धर्मग्रंथ गीता को पढ़ना चाहिए, फिर वह बच्चों को अच्छी तरह से बच्चों को गीता के बारे में समझा सकते हैं।
विज्ञापन

विश्व गीता संस्थान के संस्थापक मनोड़ी ने गीता प्रेस गोरखपुर की तारीफ की। कहा- गोरखपुर प्रेस ने प्रकाशन के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है। देवबंद में एक मुस्लिम अध्यापक ने 70 से अधिक छात्रों को गीता का पाठ पढ़ाया है। मेरा ऐसा मानना है कि गीता पढ़ने से हृदय परिवर्तन होता है। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को 45 मिनट तक उपदेश दिया। तभी अर्जुन धर्म की रक्षा को युद्ध कर पाए थे। बोले- उनका हर घर गीता का संकल्प भी पूरा होगा। उन्होंने गंगा, गाय और गायत्री की रक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों ने विहिप के केंद्रीय मंत्री राधाकृष्ण मनोड़ी, अंतरराष्ट्रीय कवियत्री मेरठ निवासी तुषा शर्मा और आरएसएस के पूर्व पदाधिकारी राजीव माहेश्वरी का राधाकृष्ण का पटका पहना कर अभिनंदन किया। इस मौके पर डॉ. ब्रजेंद्र वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय, किशनचंद शर्मा, सचिन अग्रवाल, संतोष गुप्ता, राकेश बाबू वाल्मीकि, मोहित प्रभाकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed