फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Islamnagr ration distribution Precarious system

इस्लामनगर में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई

Mon, 08 Jun 2015 07:38 PM IST
Islamnagr
Islamnagr Updated Mon, 08 Jun 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन

घर के सामने है राशन की दुकान, लेकिन राशन लेने जाना पड़ता है एक किलोमीटर दूर। यह हाल कहीं और नहीं अपने कस्बे का है। गांवों का भी हाल बेहाल है। कई गांवों में एक माह छोड़कर राशन बांटा जा रहा है।  

विज्ञापन

कस्बे के लोगों की मानें तो यहां के राशन डीलरों ने पूर्ति अधिकारियों से मिलीभगत कर राशन की दुकान का एरिया खुद ही तय कर लिया है। इस कारण दुकानें पास होकर भी दूर हो गई हैं। अब हालत ये है कि एक वार्ड छोड़कर तीसरे वार्ड में लोग राशन लेने जाते हैं। बुजुर्गों की तो पैदल जाने से हालत ही खराब हो जाती है। ऊपर से राशन का पता ही नहीं लगता कि कब आया और कब बंट गया। क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि राशन डीलर और पूर्ति अधिकारियों की मिलीभगत से ब्लाक क्षेत्र और कस्बे में खेल चल रहा है। गांव के राशन डीलर तो एक माह छोड़कर राशन बांट रहे हैं। शिकायत करने वालों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव अलीनगर, अल्लेहपुर, राजथल, जसुपुर, जगदीशपुर, मेहरोला, मोजुद्दीनगर में तो एक माह छोड़कर ही राशन बांटा जा रहा है। ऊपर से धमकी दी जा रही है जो कर पाओ, कर लेना। राशन ऐसे ही बंटेगा। कुछ लोगों ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष ये शिकायत भी रखी, लेकिन उस पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। अब लोगों ने क्षेत्रीय सांसद से कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed