{"_id":"6500b4f22db5ac16c70c8d34","slug":"islamnagar-youth-dies-of-fever-badaun-news-c-123-1-sbly1001-4201-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इस्लामनगर के युवक ने बुखार में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इस्लामनगर के युवक ने बुखार में तोड़ा दम
Wed, 13 Sep 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
रोहित
इस्लामनगर। क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी एक युवक की मुरादाबाद में मौत हो गई। परिजन बुखार से उसकी मौत होना बता रहे हैं।
जिले में बुखार बहुत तेजी के साथ में फैल रहा है। ऐसे में लोग लगातार उसकी चपेट में आ रहे हैं। कई इलाकों में लोगों की मौत भी हो चुकी है। क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी रोहित वार्ष्णेय (26) को भी कई दिनों से बुखार आ रहा था। बताते हैं कि परिजन उनका इलाज करा रहे थे लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर मंगलवार रात करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रोहित की मौत बुखार की वजह से हुई है। गांव के कुछ लोग डेंगू से मौत होना बता रहे हैं। संवाद