{"_id":"6939c5c16a0d01272f0de8c7","slug":"islamia-inter-college-team-becomes-district-level-t-20-champion-badaun-news-c-123-1-sbly1001-152596-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इस्लामिया इंटर कॉलेज की टीम बनी जिला स्तरीय टी-20 चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इस्लामिया इंटर कॉलेज की टीम बनी जिला स्तरीय टी-20 चैंपियन
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट मैच के विजेता टीम के कप्तान को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत स्टेडियम
बदायूं। जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला इस्लामिया इंटर कॉलेज और एसकेआईसी के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक माहौल के बीच हुए इस निर्णायक मुकाबले में इस्लामिया इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से आसानी से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आयोजित टी-20 क्रिकेट के फाइनल में एसकेआईसी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन यह निर्णय उनके पक्ष में जाता नजर नहीं आया। निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में टीम 14.3 ओवर में सिर्फ 56 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
बल्लेबाजी क्रम शुरुआत से ही लड़खड़ाता दिखा। टीम की ओर से आशीष ने 11 रन और प्रिंस ने नौ रन बनाकर थोड़ा संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज इस्लामिया इंटर कॉलेज की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके। इस्लामिया इंटर कॉलेज की ओर से अभय और अंकुर पूरे मैच के असली हीरो साबित हुए। दोनों ने बेहद किफायती और सटीक गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन ओवर में मात्र 11 रन देकर तीन-तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
उनकी गेंदबाजी के सामने एसकेआईसी की पूरी टीम दबाव में आ गई और जल्दी-जल्दी विकेट खोती चली गई। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामिया इंटर कॉलेज की टीम ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। विक्की ने 24 रन और अंकुर ने 19 रन की अहम पारी खेलते हुए सात ओवर में ही दो विकेट खोकर 57 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया की ओर से दी गई।