फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Islamia College won the junior cricket final match by 54 runs

Budaun News: इस्लामिया कॉलेज ने 54 रन से जीता जूनियर क्रिकेट फाइनल मैच

Mon, 01 Sep 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Islamia College won the junior cricket final match by 54 runs
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बल्लेबाजी करते इस्लामियां कॉलेज के ​खिलाड़ी। स्रोत स्टेडियम
बदायूं। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को इस्लामिया कॉलेज और बहेड़ी क्लब के बीच स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। निर्णायक मुकाबले में इस्लामिया कॉलेज ने बहेड़ी क्लब को 54 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

इस्लामिया कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट पर 110 रन बनाया। नोमान ने बल्लेबाजी करते हुए 30 रन जोड़े, जबकि नाजिर ने 46 रन का अहम योगदान दिया। दोनों के बीच हुई साझेदारी ने पारी की रीढ़ का काम किया। बहेड़ी क्लब की ओर से स्पिन और तेज गेंदबाजों ने वापसी करने की कोशिश हुई, लेकिन विपक्षी बल्लेबाजों ने खाली जगहों में शॉट लगाकर रन जुटाए। बहेड़ी क्लब के गेंदबाज ने दो ओवर में तीन विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा, हालांकि उन्हें बाकी साथियों से अपेक्षित सपोर्ट नहीं मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहेड़ी क्लब की टीम शुरुआत से दबाव में दिखी। सटीक लाइन-लेंथ और फील्ड सेटिंग के सामने रन बटोरना मुश्किल रहा। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, नतीजतन 10 ओवर में टीम आठ विकेट पर 56 रन तक ही पहुंच सकी। बहेड़ी क्लब की ओर से अमन ने 35 रन और सचिन ने 10 रन की संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, पर टीम को जीत नहीं दिला सके। इस तरह इस्लामिया कॉलेज ने 54 रन से मुकाबला जीतते हुए ट्रॉफी उठा ली। इससे पहले खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, उप क्रीड़ाधिकारी नाजिया बेगम आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed