फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Irregular bus service became headache, roadways buses do not run on Asafpur and Dabtori route

यहां तो डग्गामार वाहनों में यात्रा करना मजबूरी

Mon, 18 Oct 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Irregular bus service became headache, roadways buses do not run on Asafpur and Dabtori route
बिसौली। परिवहन विभाग की अनदेखी से नगर व क्षेत्र के लोगों को सफर करने में तमाम दिक्कतें पेश आ रहीं हैं। बदायूं-चंदौसी रोड पर रोडवेज बसों के अनियमित संचालन से आम मुसाफिरों के साथ-साथ छात्र छात्राओं को भी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वहीं आसफपुर व दबतोरी मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से मुसाफिर टेंपो या अन्य डग्गामार वाहनों पर लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे स्थित बदायूं-चंदौसी रोड पर काफी संख्या में रोडवेज बसों का संचालन होने के बावजूद यात्रियों को अक्सर डग्गामार वाहनों में सफर करना मजबूरी बन जाती है। इसकी वजह बदायूं व चंदौसी रोडवेज स्टैंड स्थित टाइम आफिस में मौजूद कर्मचारियों की लापरवाही है। बसों के संचालन का समय तय न होने से परेशानी होती है। कई बार एक के पीछे एक कई बसें आ जाती हैं तो कई बार कई घंटों तक यात्री बसों के इंतजार में खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन

इधर, अधिकारियों ने आसफपुर व दबतोरी मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन की सुध तक नहीं ली है। परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का पूरा फायदा डग्गामार वाहन स्वामी उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की बात
जब भी हमें कहीं जाना होता है तो अक्सर विपरीत दिशा से तो कई बसें आती हैं। गंतव्य को जाने वाली बसों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।
- किरनलता सक्सेना
-
परिवहन निगम के अधिकारी तो जैसे कानों में रूई डालकर बैठे रहते हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद न तो आसफपुर व दबतोरी मार्ग पर रोडवेज बसें चलाई जा रहीं हैं। और न ही अन्य मार्गों पर बसों के संचालन में समय का ध्यान रखा जा रहा है।
-आमोद शर्मा
-
दबतोरी रोड पर रोडवेज बसों के संचालन की मांग कई सालों से की जा रही है। इस मार्ग पर मौजूद कई गांवों के लोगों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों पर लटककर गंतव्य तक जाना पड़ता है।

-वीरेंद्र यादव ग्राम बंजरिया
-
सुबह कोचिंग या एग्जाम देने जाते समय अक्सर काफी देर तक बसों का इंतजार करना छात्र-छात्राओं की मजबूरी बन गई है। कई बार तो हमारी कोचिंग ही छूट जाती है। लेट होने पर एमएसटी होने के बावजूद घर लौटना पड़ जाता है।
- धीरज शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed