{"_id":"657df22035299f9e080c1164","slug":"investigation-report-submitted-to-dm-blame-falls-on-doctors-themselves-badaun-news-c-123-1-sbly1004-9884-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट, डॉक्टरों के सिर पर ही फूट रहा ठीकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट, डॉक्टरों के सिर पर ही फूट रहा ठीकरा
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने शव से आंखें निकालने के मामले की जांच रिपोर्ट शनिवार देर शाम डीएम को सौंप दी। सूत्र बताते हैं कि इसमें कर्मचारियों ने डॉक्टरों के सिर पर ही ठीकरा फो़ड़ा है।
बोर्ड के सदस्यों ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक कर्मचारी ने बताया कि महिला की आंखें गायब होने के संबंध में डॉक्टरों और फार्मासिस्ट को भलीभांति जानकारी थी। एक डॉक्टर ने महिला के शव का फोटो लेकर फार्मासिस्ट को व्हाट्सएप भी किया था। इस दौरान फार्मासिस्ट ने मामला दबाने को कहा था। ऐसे में न परिवार वालों को कुछ बताया गया और न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया। वहीं दूसरी ओर इस मामले की जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी ने अब तक जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। संवाद