फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Investigation into the case of a woman's death due to negligence has intensified; the committee will submit its report within three days.

Budaun News: लापरवाही से महिला की मौत प्रकरण में जांच तेज, तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी

Sun, 31 May 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the case of a woman's death due to negligence has intensified; the committee will submit its report within three days.
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पित्त की थैली के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। शासन के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। कमेटी तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मामला शासन स्तर तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जांच के केंद्र में इलाज की प्रक्रिया, ऑपरेशन के दौरान बरती गई सावधानियां और डॉक्टरों की भूमिका है।
विज्ञापन


हजरतपुर निवासी भोले के अनुसार उनकी पत्नी शोभा चौहान को पेट दर्द और पित्त की थैली की समस्या के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। आरोप है कि ऑपरेशन के अगले ही दिन महिला की हालत बिगड़ने लगी। शोभा के पेट में तेज दर्द होने लगा और पेट से पस निकलने लगा। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोबारा सर्जरी की।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि दूसरे ऑपरेशन के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। उलटा हुआ यह कि महिला का फेफड़ा सिकुड़ गया और स्वास्थ्य लगातार खराब होता चला गया। इसके बाद 26 मई को उसे बरेली रेफर किया गया, जहां 27 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिला की मौत की खबर सामने आने के बाद एडी हेल्थ के निर्देश पर सीएमओ ने गंभीरता दिखाते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इस पर बनाई गई कमेटी मेडिकल रिकॉर्ड, ऑपरेशन से जुड़े दस्तावेज, डॉक्टरों के बयान और उपचार की पूरी प्रक्रिया की जांच करेगी। इसके बाद में अपनी रिपोर्ट सीएमओ को देंगी। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--

तीन सदस्यीय टीम जांच कर रही है। दो से तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट दे देगी। रिपोर्ट आने के बाद में उच्चाधिकारियों को उससे अवगत कराया जाएगा। उसके आधार पर आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। -डॉ. श्रीमोहन झा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed