फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Investigation initiated against Inspector in connection with the incident of misconduct towards the Congress District President's wife.

Budaun News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्नी से अभद्रता के प्रकरण में इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

Tue, 11 Aug 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Investigation initiated against Inspector in connection with the incident of misconduct towards the Congress District President's wife.
बदायूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर के खिलाफ एसएसपी ने जांच शुरू कराई है। सीओ सिटी ने जांच शुरू करते हुए सोमवार को अजीत यादव को बयान दर्ज कराने के लिए अपने कार्यालय बुलाया। जिलाध्यक्ष ने अपने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एसएसपी से लेकर शासन में की शिकायत में आरोप लगाया था कि 23 जुलाई की सुबह सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह उनके नेकपुर स्थित आवास पर पहुंचे थे। उस समय वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन में समर्थन देने पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उनकी अनुपस्थिति में इंस्पेक्टर ने उनकी पत्नी प्रियंका यादव से अभद्रता की। साथ ही उन्हें दिल्ली से वापस बुलाने के लिए फोन कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान इंस्पेक्टर ने उन्हें आंदोलन में शामिल नहीं होने और फेसबुक पर डाला वीडियो हटाने के लिए भी दबाव बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर सीओ सिटी राहुल पांडेय ने जांच शुरू की है। सीओ ने बताया कि जांच मिलने के बाद सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बयान दर्ज किए गए हैं। जल्द जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed