फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inspite of ODF people goes in open for nature call

कहने को ओडीएफ, पर खुले में शौच को जाते हैं लोग

Wed, 30 Aug 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Wed, 30 Aug 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
Inspite of ODF people goes in open for nature call
nature call
तीन साल पहले सरकारी कागजों में ओडीएफ हुए गांव में आज भी पुरुष तो क्या महिलाएं भी खुले में शौच को जाती हैं। सरकार द्वारा बनाए शौचालय मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड आसफपुर के गांव पाठकपुर धन्यावली की। यह गांव वर्ष 2014 में तत्कालीन जिलाधिकारी अमित गुप्ता के कार्यकाल में ओडीएफ हुआ था। इस समय शौचालय बनवाने में विभागीय अधिकारियों ने मात्र औपचारिकता निभाई थी। इसके बाद अधिकारियों ने पलट कर गांव की ओर नहीं देखा। गांव में बिना दीवारों के ही शौचालय की सीट लगवा दी गई। कई शौचालय की सीट की क्वालिटी इतनी खराब थी कि उसी समय टूट गईं। कई शौचालय टाट पट्टी बांधकर चालू करवा दिए, लेकिन आज की हालत यह है कि गांव की 70 प्रतिशत से अधिक की आबादी खुले में शौच को जाती है। गांव के ज्यादातर घरों में शौचालय हैं ही नहीं और जहां हैं वह टूट चुके हैं। इस बारे में गांव की कमला देवी ने बताया कि शौचालय बना ही नहीं था। प्रधान ने शौचालय बनवाने का वादा किया था लेकिन आज तक शौचालय नहीं बना। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ओडीएफ होने के समय ही प्रधान की ओर से पांच पांच सौ रुपये एकत्र किए गए थे मगर आज तक शौचालय की सुविधा नहीं मिली है। इस बारे में इंचार्ज खंड विकास अधिकारी सुधीर मिश्रा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी। जबकि उपजिलाधिकारी मोहम्मद अवेश ने कहा कि ब्लॉक में टीम को भेजकर शौचालय की मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। साथ ही लोगों को खुले में शौच न जाने को प्रेरित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed