फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inspire the parents to wear helmet, girl students

परिजनों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें छात्राएं

Fri, 21 Oct 2022 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Inspire the parents to wear helmet, girl students
राजकीय महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला में जानकारी देते एसएसपी डॉ. ओपी सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि आपात स्थिति में छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है, तुरंत पुलिस से संपर्क करके मदद पा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार वालों को प्रेरित करने की अपील की। कहा कि बाइक चलाते समय वो हेलमेट जरूर पहनें।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एसएसपी ने कहा हर गांव पुलिस का व्यक्ति चौकीदार है। उन्होंने चौकीदार से लेकर बीट सिपाही, महिला आरक्षी, एसआई, इंस्पेक्टर, थाना और सीओ के बारे में बताया। कहा कि अब महिला सिपाहियों को बीट दी जा रही हैं। वह गांव-गांव जाकर समस्याएं पता करती हैं।
विज्ञापन

तमाम योजनाओं की जानकारी देती हैं। शहर में पांच महिला पीआरवी हैं। अगर आप असुरक्षित महसूस करती हैं तो महिला पुलिस उन्हें घर तक छोड़कर आएगी। एंटी रोमियो दल का नाम बदलकर महिला सुरक्षा दल बनाया है। प्राचार्य स्मिता जैन ने कहा कि हम लोग कुंभकार की तरह काम करते हैं। आप अच्छे रास्ते पर चलें, कुछ बनें। इसलिए अच्छी शिक्षा देते हैं। इस दौरान डॉ. संजीव श्रीवास, डॉ. रिषभ भारद्वाज, ब्रजेश मौजूद रहे। संचालन डॉ. राजधन ने किया।

राजकीय महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं। संवाद

राजकीय महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed