फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inspector is speaking...your son has been caught in drugs, should I send him to jail or leave him?

Budaun News: इंस्पेक्टर बोल रहा हूं...ड्रग्स में पकड़ा गया है तेरा बेटा, जेल भेजूं या छोड़ूं

Sun, 07 Apr 2024 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Inspector is speaking...your son has been caught in drugs, should I send him to jail or leave him?
बदायूं। हैलो मैं इंस्पेक्टर बोल रहा हूं...तेरा बेटा ड्रग्स की तस्करी करते पकड़ा गया है। उसके पास से बड़ी मात्रा में ड्रग्स मिली है। उसके साथ चार और लड़के पकड़े गए हैं। यह सुनकर पिता रामशरण गुप्ता के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अभय राज, जम्मू स्थित वैष्णो माता यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र है। वह आपको कहां से मिल गया, वह तो जम्मू कश्मीर में पढ़ाई कर रहा है। यह सुनते ही कॉलर बौखला गया और उसने गालीगलौज कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्यान नगर निवासी रामशरण गुप्ता के मोबाइल पर शुक्रवार सुबह 10:45 बजे एक कॉल आई। कॉल करने वाला बोला- क्या आप रामशरण गुप्ता बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा हां। क्या आपका बेटा अभयराज है। उन्हाेंने कहा जी हां। कॉलर बोला कि मैं इंस्पेक्टर बोल रहा हूं। दरअसल, आपका बेटा ड्रग्स की तस्करी करता पकड़ा गया है।
विज्ञापन

बोला- उसके साथ चार और भी लड़के पकड़े गए हैं। इनके पास से बड़ी मात्रा में ड्रग्स मिली है। रामशरण गुप्ता बोले- हमारा बेटा तो जम्मू में वैष्णो माता यूनिवर्सिटी में बीटेक कर रहा है। वह तो पढ़ाई करने गया है। ड्रग्स में कैसे पकड़ा गया। यह सुनकर कॉल करने वाले ने रौब जमाया और उन्हें डराने की कोशिश की। बोला कि अभी उसके खिलाफ कार्रवाई करता हूं। तब तुम्हें समझ में आएगा। अगर उसका भला चाहते हो तो फौरन कॉल काटे बिना उसके पेटीएम पर एक लाख रुपये डाल दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामशरण गुप्ता बोले कि इतने रुपये मेरे पास नहीं हैं। वह बोला कि चलो 50 हजार डालो, 50 हजार बाद में डाल देना। रामशरण ने 50 हजार रुपये भी देने में असमर्थता जताई तो वह 30 हजार पर आ गया। तब तक उनके परिवार वालों ने अभय राज से बात कर ली। तब उन्हें पता चला कि यह कोई ठग है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed