फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   inspector died as bike collided with roadside dumper in Budaun

Budaun News: सड़क किनारे डंपर से टकराई बाइक, दरोगा की मौत; हाल ही में हुआ था प्रमोशन

Mon, 12 Jun 2023 12:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jun 2023 12:21 PM IST
सार

मूलरूप से उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के रहने वाले सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार बदायूं पुलिस लाइन में तैनात थे। वह रविवार रात बरेली से बदायूं जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
inspector died as bike collided with roadside dumper in Budaun
मृतक दरोगा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े डंपर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दरोगा की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दरोगा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के वार्ड नंबर एक के रहने वाले सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार बदायूं पुलिस लाइन में तैनात थे। हाल ही में वह हेड कांस्टेबल से प्रमोशन पाकर दरोगा बने थे। रविवार की रात ढाई बजे वह बरेली से बदायूं आ रहे थे। 

विज्ञापन

देर रात तोड़ा दम 

इसी दौरान बिनावर थाना क्षेत्र में गांव घटपुरी के पास रोड किनारे खड़े डंपर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर गश्त कर रही पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात साढ़े तीन बजे उनकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी...

बिनावर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संबंध में बिनावर एसएचओ रिषीपाल सिंह ने बताया कि सुशील कुमार का हाल ही में प्रमोशन हुआ था। वह बरेली से बदायूं जा रहे थे, इसी दौरान डंपर से बाइक टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed