फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP took action against four policemen including an inspector in Budaun

Budaun News: प्रभातफेरी रोकने के मामले में इंस्पेक्टर समेत चार लाइन हाजिर, 38 पुलिसकर्मियों के तबादले

Wed, 21 Jan 2026 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 21 Jan 2026 02:21 AM IST
सार

इस्लामनगर के गांव ब्यौर कासिमाबाद में प्रभात फेरी रोकने वाले इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी सिटी ने इस मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद एसएसपी ने मंगलवार रात यह कार्रवाई की। 

विज्ञापन
SSP took action against four policemen including an inspector in Budaun
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद में प्रभातफेरी निकाल रहे ग्रामीणों पर लाठी फटकारने के मामले में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मंगलवार देर रात इंस्पेक्टर नरेश कुमार समेत चार लोगों को लाइन हाजिर किया है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद के ग्रामीण करीब 50 वर्षों से माघ महीने में प्रभातफेरी निकालते आ रहे हैं। 16 जनवरी को निकाली जा रही प्रभातफेरी को पुलिस ने गैर समुदाय के लोगों की शिकायत पर विवादित रास्ता बताते हुए रोक दिया था।  जब ग्रामीण तीन घंटे तक प्रभातफेरी निर्धारित रूट पर ही ले जाने को डटे रहे तो पुलिस ने जमकर लाठियां फटकारी थीं। इसमें आठ से दस महिलाएं व युवक घायल हो गए। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर तीन थानों की पुलिस के अलावा पीएसी को मौके पर बुलाना पड़ा। बाद में बजरंग दल समेत अन्य संगठन के पदाधिकारियों ने थाने का घेराव कर दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एडीएम व एसपी देहात ने दोनों पक्षों से वार्ता कर करीब 12 घंटे के बाद मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ने एसएसपी को सौंपी जांच रिपोर्ट 
पुलिस ने माना कि लोग अपने सही रूट पर ही प्रभातफेरी निकाल रहे थे। पुलिस ने किसके इशारे पर प्रभातफेरी को रोका। इसकी जांच एसपी सिटी को दी गई थी। इसके बाद मामले की जांच रिपोर्ट सोमवार रात ही एसएसपी को सौंपी गई। मंगलवार रात एसएसपी ने इंस्पेक्टर नरेश कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र यादव, उपनिरीक्षक अवधेश मिश्रा व सिपाही युग शर्मा को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रभातफेरी को रोकने की जांच रिपोर्ट मिल गई है। इसी के आधार पर ही इंस्पेक्टर, क्राइम इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक व सिपाही को लाइन हाजिर किया है। बाकी मामले की भी जांच की जा रही है। 

एक निरीक्षक व तीन दरोगाओं समेत 38 पुलिसकर्मियों के तबादले
बदायूं में एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने मंगलवार देर रात एक निरीक्षक, तीन उपनिरीक्षक सहित 38 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के तबादले कर दिए। निरीक्षक अनिल कुमार यादव को प्रभारी वीआईपी सेल से हटाकर अपराध शाखा में तैनात किया गया है। वहीं उप निरीक्षक सुरेश पाल सिंह को थाना जरीफनगर की दानपुर पुलिस चौकी से स्थानांतरित कर थाना फैजगंज बेहटा भेजा गया है।

उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को पुलिस लाइंस से थाना बिनावर तथा उप निरीक्षक धर्मवीर को पुलिस लाइंस से उसावां थाने में नई तैनाती दी गई है। साथ ही 38 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के भी तबादले किए गए हैं। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed