{"_id":"5803c1f74f1c1b210328f5f5","slug":"inspection-will-be-complete-in-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा ब्लैक मामला, 15 दिन में पूरी होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा ब्लैक मामला, 15 दिन में पूरी होगी जांच
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क बांटी जाने वाली सरकारी दवाओं की झोलाछाप डॉक्टरों के लिए ब्लैक मामले में जांच 15 दिन के भीतर पूरी होगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले अलापुर थाने के गांव उपरैला में सरकारी दवाओं की खेप पकड़ी गई थी। सुनील सक्सेना नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में अलापुर थाने में सुनील सक्सेना और जिला अस्पताल के कर्मचारी बाबू के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने तीन सदस्यों की जांच कमेटी बना दी है। इसमें एक डिप्टी सीएमओ के साथ ड्रग इंस्पेक्टर और एआरओ को रखा गया है। यह जांच कमेटी 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट सीएमओ को देगी। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि सभी दवाएं जिला अस्पताल की हैं। दवाइयां 14 प्रकार की हैं। इनमें इंजेक्शन, सीरप, टेबलेट और ट्यूब भी शामिल हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दवाइयों की ब्लैक से जुड़े कई अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।