{"_id":"5fc5509f8ebc3e9bcb6f2df3","slug":"inspection-of-jail-by-dm-and-ssp-badaun-news-bly428654367","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में डीएम-एसएसपी का औचक निरीक्षण, खराब मिला आरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में डीएम-एसएसपी का औचक निरीक्षण, खराब मिला आरओ
विज्ञापन
बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी संकल्प शर्मा सोमवार दोपहर अचानक जिला कारागार पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने जिला कारागार में साफ सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि जेल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए।
डीएम और एसएसपी ने बंदियों के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था देखी। इस दौरान जेल में आरओ सिस्टम खराब मिला। स्टॉक रजिस्टर मेनटेन नहीं मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और उन्हें तुरंत दुरुस्त कराने के आदेश दिए। कहा कि बंदियों की देखभाल में कोताही न बरती जाए। इस दौरान आरओ सिस्टम खराब मिला। पता चला कि वह काफी समय से खराब है। डीएम ने जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिए कि आरओ की कंपनी से संपर्क कर इसे जल्द सही कराएं, जिससे बंदियों को स्वच्छ जल मिल सके। स्टोर रूम में स्टॉक रजिस्टर मेनटेन नहीं था। उसे अपडेट करने के निर्देश दिए। रसोई में साफ सफाई बनी रहे। कोविड-19 के तहत स्टाफ को अभी आइवरमेक्टिन की गोलियां नहीं दी गईं, लेकिन बंदियों को दे दी गई हैं। आइवरमेक्टिन की गोलियों का स्टॉक आ चुका है। डीएम ने उन्हें स्टाफ को देने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ विनय कुमार द्विवेदी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।