फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   inspection found absent teacher

निरीक्षण में शिक्षक मिले गैरहाजिर

Fri, 17 Feb 2017 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएसए ने की वेतन काटने की कार्रवाई, चेताया
 बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने शुक्रवार को विकास खंड सालारपुर के स्कूल चेक किए। यहां कई शिक्षक गैरहाजिर मिले। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बीएसए ने वेतन काटने की कार्रवाई करते हुए गुणवत्ता सुधार की चेतावनी दी।

बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय दराबनगर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक सचिन सिंह व शिक्षिका साक्षी अनुपस्थिति थे। वहीं दो फरवरी के बाद मध्यान्न भोजन पंजिका में छात्रों की संख्या भी नहीं दर्शायी हुई पाई गई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए बीईओ सालारपुर  ो एक सप्ताह में एमडीएम संचालन की जांच के निर्देश देते हुए लापरवाह शिक्षकों का वेतन काटने की कार्रवाई की। वहीं प्राथमिक विद्यालय भांसी में भी शैक्षकि गुणवत्ता शून्य मिली। स्टाफ को चेतावनी दी गई। प्राथमिक विद्यालय सिरसाठेर में शैक्षिक गुणवत्ता ठीक मिली, लेकिन भवन की रंगाई पुताई न कराने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया। प्राथमिक विद्यालय दहेमी में सहायक अध्यापिका ज्योति सिंह बिना अनुमति के प्राथमिक विद्यालय दराबनगर में उपस्थिति देती हुई पाई गईं। इस पर बीएसए ने बीईओ व शिक्षिका से स्पष्टीकरण तलब किया। ब्लॉक संसाधन केंद्र सालारपुर पर गंदगी पाई गई। उन्होंने साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed