{"_id":"6a1c9f232b84e5d80607fad7","slug":"innocent-child-dies-after-treatment-quack-flees-after-closing-shop-causing-uproar-badaun-news-c-123-1-sbly1001-165186-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इलाज के बाद मासूम की मौत, दुकान बंदकर भागा झोलाछाप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इलाज के बाद मासूम की मौत, दुकान बंदकर भागा झोलाछाप, हंगामा
विज्ञापन
बदायूं। झोलाछाप पर कार्रवाई के दावों के बीच जिले में एक और मासूम की मौत हो गई। क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी सात वर्षीय आरिस हुसैन की कथित तौर पर गलत इलाज के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने झोलाछाप की दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया। हालांकि आरोपी दुकान बंद कर भाग गया।
चंदौरा निवासी दानिश का सात वर्षीय पुत्र आरिस हुसैन कई दिनों से बीमार चल रहा था। परिजनों ने उसे गांव में ही प्रैक्टिस कर रहे एक झोलाछाप को दिखाया। आरोप है कि झोलाछाप की ओर से दी गई दवा खाने के बाद शनिवार शाम बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल बिल्सी के एक झोलाछाप की दुकान लेकर पहुंचे। यहां झोलाछाप ने उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
शव गांव पहुंचने पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने झोलाछाप की दुकान पर पहुंचकर विरोध जताया, लेकिन तब तक वह जा चुका था।
घटना के बाद गांव में शोक और नाराजगी का माहौल बना रहा। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए बच्चे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद