फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Injured youth died during treatment in Bareilly

Budaun News: घायल युवक की इलाज के दौरान बरेली में मौत

Mon, 05 May 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Injured youth died during treatment in Bareilly
मृतक दुर्वेश की फाइल फोटो।
उसहैत। सोते समय जानलेवा हमले में घायल युवक की बरेली में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

27 अप्रैल को चिरानी निवासी दुर्वेश पुत्र रनवीर सिंह की मुन्ने पुत्र ब्रजपाल सिंह से कहासुनी हो गई थी। लोगों ने दोनों को समझा कर मामला शांत करवा दिया था। 28 अप्रैल को दोपहर में दुर्वेश अपने घर के बाहर घेर में चारपाई पर सो रहे थे। तभी मुन्ने अपने बेटे शिवम, सोहित व नाबालिग मोहित की मदद से दुर्वेश पर लाठी डंडे व लोहे की सरिया से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। हालत गंभीर में दुर्वेश को बरेली रेफर कर दिया था। घायल की ओर से थाने पुलिस ने पिता पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए थे। शनिवार को शाम बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दुर्वेश ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed