फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Industrial backwardness of the district will be removed, bhoomi pujan for establishment of 42 units out of 134

Budaun News: दूर होगा जिले का औद्योगिक पिछड़ापन, 134 में 42 इकाइयों की स्थापना को भूमि पूजन

Tue, 20 Feb 2024 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Industrial backwardness of the district will be removed, bhoomi pujan for establishment of 42 units out of 134
डायट ​स्थित ऑडिटोरियम में उद्यमियों को सम्मानित करते सदर विधायक व जिलाध्यक्ष।स्रोत-प्रशासन
बदायूं। औद्योगिक पिछड़ापन दूर होने के बाद जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। सोमवार को डायट ऑडिटोरियम समेत जिले में छह स्थानों पर 42 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि पूजन समारोह (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) 4.0 का आयोजन किया गया। इन इकाईयों की स्थापना पर 1,328 करोड़ खर्च होंगे। इससे 3,136 युवाओं को रोजगार मिलेगा। जिले में 3,862 करोड़ की लागत से कुल 134 इकइयों की स्थापना होनी है।
विज्ञापन

ग्लोबल इंवर्टस समिट में जिले को 1,900 करोड़ के उद्योग लगाने लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 134 इकाइयों स्थापित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इन इकाइयों की स्थापना 3,862 से होनी है। इससे 7,500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। सोमवार को इनमें से 42 इकाइयों के लिए भूमि पूजन के साथ इकाइयां स्थापित करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया गया। बरेली के 10 बड़े निवेशकों ने लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह में भी शिरकत की। डायट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में 10 बड़े निवेशकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भूमि पूजन समारोह में विधायक महेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, डीएम मनोज कुमार, सीडीओ केशव कुमार, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय, डीडीओ श्वेतांक पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
1,279 करोड़ से स्थापित होंगी टाउनशिप
- बड़े निवेशक जिले में टाउनशिप भी स्थापित करेंगे। इन टाउनशिप की स्थापना पर 1,279 करोड़ खर्च होगा। पहले चरण में ही इसके लिए एएमयू हस्ताक्षर हो गए थे। सोमवार को पूजन भी हो गया। इसके अलावा मॉल, मेगामार्ट की स्थापना पर भी निवेशक मोटा बजट खर्च करेंगे। निवेशकाें को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए भी स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की गई है।

-------
औद्योगिक गलियारा से गति पकड़ेगा जिले का विकास
- मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा भी विकसित किए जाएगा। इसके लिए 368 किसानों की भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू हो गया है। औद्योगिक गलियारा की स्थापना के बाद जिले के औद्योगिक विकास को और भी रफ्तार मिलेगी। देश भर के बड़े निवेशक बदायूं की ओर आकर्षित होंगे।


-----------
ये हैं बड़े निवेशक-
संजीव अग्रवाल- 1000 करोड़
प्रतीश गुप्ता- 50 करोड़
तेजेंद्र पाल चौधरी- 38 करोड़
अमित गर्ग- 25 करोड़
सुनील सक्सेना- 20.79 करोड़
नितिन गुप्ता- 20 करोड़
सविता मल्होत्रा- 15 करोड़
उदित बिंदल- 12.39 करोड़
सतेंद्र पांडेय- 12 करोड़
राजीव कुमार यादव- 10 करोड़


-------------
क्या बोले व्यापारी
व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में जिले के हालात बदलते नजर आएंगे। -
प्रतीश गुप्ता, उद्यमी
-----------
-बदायूं काफी पिछड़ें जिलों में शुमार है। लेकिन आने वाला वक्त जिले की तस्वीर बदल देंगा। क्योंकि यहां पर उद्योगों को लगाने के लिए सरकार बढ़ावा दे रही है।

-तनवीर हसन, उद्यमी

डायट स्थित ऑडिटोरियम में उद्यमियों को सम्मानित करते सदर विधायक व जिलाध्यक्ष।स्रोत-प्रशासन

डायट स्थित ऑडिटोरियम में उद्यमियों को सम्मानित करते सदर विधायक व जिलाध्यक्ष।स्रोत-प्रशासन

डायट स्थित ऑडिटोरियम में उद्यमियों को सम्मानित करते सदर विधायक व जिलाध्यक्ष।स्रोत-प्रशासन

डायट स्थित ऑडिटोरियम में उद्यमियों को सम्मानित करते सदर विधायक व जिलाध्यक्ष।स्रोत-प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed