फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Indra's pride was broken by making him worship Giriraj

Budaun News: गिरिराज का पूजन कराके इंद्र का घमंड तोड़ा

Sun, 29 Jun 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Indra's pride was broken by making him worship Giriraj
बिसौली। शिव शक्ति धाम लक्ष्मी नारायण मंदिर हतसा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर अंबिका देवी ने गिरिराज पर्वत की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए गिरिराज पूजन करवा कर भगवान ने 56 भोग अर्पित कराए। कथावाचक ने बताया कि एक बार ब्रह्मा जी को भी अभिमान हो गया था। भगवान कृष्ण जब गाय बछड़े चरा रहे थे, तब उन्होंने उन्हें मायावी समझकर गाय बछड़ों को छुपा दिया। भगवान ने स्वयं गाय बछड़े बनकर ब्रह्मा जी का मोह भंग किया और उनके घमंड को दूर किया। कथा में गोपियों के वस्त्रहरण, महारास लीला और कामदेव के अभिमान के नाश का प्रसंग सुनाया गया। उन्होंने कहा कि महारास में गोपियां कोई साधारण नहीं बल्कि वेद मंत्रों का स्वरूप थीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के कई प्रसंग सुनाए। कथा सुनने जखोरा से महेश पाठक, नत्थू लाल शर्मा, डॉ. अजीत सिंह, सुरेंद्र वकील, रामेंद्र मास्टर, सतपाल शर्मा सहित अनेक भक्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed