फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   India off against Notbandi Will support the: Shivpal

नोटबंदी के विरोध में भारत बंद  का करेंगे समर्थन: शिवपाल

Sun, 27 Nov 2016 11:20 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
India off against Notbandi Will support the: Shivpal
नोटबंदी के विरोध में भारत बंद  का करेंगे समर्थन: शिवपाल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष निजी कार्यक्रम में शामिल होने बदायूं पहुंचे
अमनमणि के टिकट पर फिर से विचार करने की बात कही

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के सभापति और सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ऐसा करके मोदी ने देश की अर्थ व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। विदेशों से काला धन भारत लाने में नाकाम मोदी सरकार ने देश की जनता को परेशान किया है। शिवपाल ने नोटबंदी का विरोध करते हुए 28 नवंबर को विपक्षी पार्टियों के भारत बंद के समर्थन का ऐलान किया। हेलीपैड पर डीएम पवन कुमार, एसपी सिटी अनिल यादव ने शिवपाल की अगवानी की। 
एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे शिवपाल यादव पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ है। सत्ता में आने से पहले नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था। अच्छे दिन चार-छह लोगों के ही आए हैं। इनके नाम सबको पता हैं। नोटबंदी से पूरे देश को परेशानी हुई है। यूपी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखा देगी। पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए गोरखपुर की कैनौतनवा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि अमनमणि के टिकट पर पार्टी फिर से विचार करेगी।
विज्ञापन

तय समय से करीब तीन घंटे देरी से बदायूं पहुंचे शिवपाल यादव ने हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीधे मोहल्ला सोथा का रुख किया। यहां अंजुम रजा के आवास पर वह शादी समारोह में शामिल हुए। वापस हेलीपैड पर आने के बाद उन्होंने कुछ देर मीडिया से बात की। यहां विधायक आशीष यादव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष ब्रजेश यादव आदि सपा नेता रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तय समय से तीन घंटे देरी से पहुंचे शिवपाल
बदायूं। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के सभापति और सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का अधिकारिक कार्यक्रम दिन में 11.45 बजे बदायूं पहुंचने का था। वह करीब तीन घंटे देरी से करीब 2.25 बजे बदायूं पहुंचे। यहां एक घंटे रुकने के बाद वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।
--------
सपा की कलह पर बोलने से बचे शिवपाल
बदायूं। शिवपाल यादव सपा में कहल पर बोलने से बचते नजर आए। पार्टी में सब कुछ ठीक-ठाक है। कोई विवाद नहीं है। यह कहते हुए वह मुस्करा दिए। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में सपा फिर से सरकार बनाएगी। बदायूं आने में करीब तीन घंटे की देरी की बात पर उन्होंने कहा कि लखनऊ में एक मीटिंग होने की वजह से उनको देरी हो गई। 
---------
सपा के बड़े नेताओं की शिवपाल से दूरी रही चर्चाओं में
जिला महासचिव बोले, सभी नेता लखनऊ मीटिंग में थे
बदायूं। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के सभापति और सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के बदायूं आगमन के दौरान सपा के बड़े नेताओं की दूरी चर्चा का विषय बनी रही। सपा के कद्दावार नेताओं के नाम पर यहां सिर्फ विधायक आशीष यादव और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ब्रजेश यादव नजर आए। बाद में सपा के जिला महासचिव सुरेश पाल चौहान ने बताया कि सभी नेताओं के लखनऊ में मीटिंग में होने की वजह से ऐसा हुआ। 

शिवपाल यादव का हेलीकॉप्टर ने करीब 2.25 बजे पुलिस लाइंस में लैंड किया। यहां सुरक्षा के काफी बंदोबस्त थे। मौजूद मीडिया और अधिकारियों के बीच चर्चा हुई कि सपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेता नदारद हैं। इसे पार्टी में चल रही गुटबंदी भी करार दिया गया। हालांकि, बदायूं पहुंचने में तीन घंटे की देरी पर शिवपाल ने बताया कि लखनऊ में मीटिंग की वजह से देर हुई। बाद में शाम को जिला महासचिव सुरेश पाल चौहान ने बताया कि शनिवार शाम ही सभी विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पार्टी के सभी प्रकोष्ठों की अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष ने ही मीटिंग में लखनऊ बुलाया था। रविवार दोपहर में मीटिंग थी। इस वजह से सपा के बड़े नेता प्रदेश अध्यक्ष की बदायूं में अगवानी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed