फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Increasing trend of traders towards investment in the district

Budaun News: जिले में निवेश के प्रति बढ़ रहा व्यापारियों को रुझान

Tue, 27 Jun 2023 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Increasing trend of traders towards investment in the district
एमएसएमई दिवस : समिट में आए थे 102 व्यापारी, अब हुए 118
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्रदेश सरकार के बढ़ावा दिए जाने से जिले में निवेश के प्रति उद्यमियों का रुझान बढ़ा है। ऐसे में लगातार यहां निवेश करने वाले उद्यमियों की संख्या बढ़ती जा रही है। समिट के दौरान जहां 102 व्यापारी सामने आए थे अब उनकी संख्या 118 हो गई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर जिले में इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। इसमें 102 लोगों ने 3241.24 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया था। उद्योग विभाग अब इस निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसको लेकर अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक उद्यमियों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में 31 लोगों ने 1000 करोड़ के निवेश को लेकर अपनी सहमति प्रदान कर दी गई है। विभाग के अनुसार उसके अलावा कुछ इकाइयों पर काम चल रहा है, वह भी जल्द शुरू हो जाएंगी। उपायुक्त उद्योग जैस्मिन का कहना है कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन

--
एचपीसीएल प्लांट का कर सकते हैं सीएम उद्घाटन
दातागंज के गांव सैजनी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का प्लांट लगाया गया है। वहां पर एथेनॉल बनाया जाएगा। करीब 300 करोड़ के इस प्लांट का उद्घाटन सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। संभावित दौरे को लेकर प्लांट के अंदर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साथ ही प्रशासन स्तर पर भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अब नहीं आती लोन में परेशानी
अगर किसी व्यक्ति को पहले व्यापार करने के लिए बैंक से ऋण चाहिए होता था तो एड़ी-चोटी तक का जोर लगाना पड़ता था। अब शासन के निर्देश और विभिन्न योजनाओं के बाद परिस्थितियों में बदलाव आया है। ऐसे में पहले की अपेक्षा व्यापार करने के लिए ऋण लेना आसान हो गया है, क्योंकि इसमें विभाग के साथ-साथ प्रशासन भी सहयोग कर रहा है।
-
जिले की स्थिति
-औद्योगिक केंद्र का एरिया-21.587 एकड़
-118 व्यापारियों ने किया आवेदन
-3343.26 करोड़ का होगा निवेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed