{"_id":"6929eb255b863f8301067037","slug":"incomplete-roads-of-guldia-and-the-city-will-be-completed-badaun-news-c-123-1-sbly1001-151837-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गुलड़िया और शहर की अधूरी सड़कें पूरी होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गुलड़िया और शहर की अधूरी सड़कें पूरी होंगी
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत जिले में अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण को फिर गति मिल गई है। शासन ने तीन महत्वपूर्ण सड़कों को पूरा कराने के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। इनमें दो सड़कें गुलड़िया क्षेत्र और एक शहर में है।
जिले में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान चल रहा है। लोगों को राहत देने के उद्देश्य से शासन ने अधूरे पड़े कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट जारी किया है। शहर के वार्ड नंबर तीन में मुख्य सड़क से ढाक वाली ज्यारत तक 21 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य होना है। इसके लिए 7.65 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।
वहीं, गुलड़िया क्षेत्र में दो सड़कों के कार्यों के लिए भी राशि स्वीकृत हुई है। रुम सिंह की दुकान से मनोज शर्मा के आवास तक 19.15 लाख रुपये की लागत वाली सड़क के लिए 6.74 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा गुलड़िया में लाल मोहम्मद के आवास से बीच पट्टी चौपाल तक 14.15 लाख रुपये की सड़क निर्माण के लिए 5.24 लाख रुपये जारी किए गए हैं। शासन की ओर से धनराशि जारी किए जाने से अब इन सड़कों के निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे। इसके पूरा होने पर स्थानीय लोगों को आवागमन में आने वाली परेशानी से राहत मिलेगी और क्षेत्र में बेहतर सड़क व्यवस्था हो सकेगी।