फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Incidentally, the gap increased to 22 and a half million

साढ़े 22 करोड़ रुपये के फेर में बढ़ते गए फासले

Mon, 08 Aug 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर की सड़कों को लेकर बढ़ा था सांसद और आबिद रजा के बीच विवाद
बदायूं की सियासी जंग
सड़क काटने की जंग ‘पत्ता कटने’ तक पहुंची
कंपनी को सड़क न खोदने का नोटिस दिया था पालिका बोर्ड ने

 सांसद धर्मेंद्र यादव और शहर विधायक आबिद रजा के बीच जो जंग शुरू हुई, उसकी शुरुआत सड़क काटने के एवज में पालिका की ओर से  मुआवजा मांगने से हुई। शहर में अंडर ग्राउंड बिजली केबल डालने के लिए खोदी जाने वाली सड़क की क्षतिपूर्ति पालिका प्रशासन की ओर से करीब 22 करोड़ आंकी गई थी। सड़क से शुरू हुई इस जुबानी जंग में गाय और गंगा भी शामिल हो गईं। आखिर इस जंग में विधायक आबिद रजा और उनकी पत्नी पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा का पार्टी से पत्ता कट हो गया।
शहर की सड़कों को खोदकर अंडर ग्राउंड पाइपलाइन डालने वाली कंपनी ने करीब पांच माह पहले शहर में खुदाई शुरू की थी। बताते हैं कि यह कंपनी सांसद धर्मेंद्र यादव के एक करीबी की है। कंपनी को नगर पालिका बोर्ड की सहमति से पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सड़कें न खोदने का नोटिस दिया था। यहीं से सांसद और विधायक के बीच टकराव का बीज पड़ गया था। इसमें घी डालने का काम पालिका बोर्ड के दूसरे नोटिस ने किया।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पालिका बोर्ड ने एक करीब साढ़े 22 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भी जारी कर दिया था। अब तक विवाद काफी बढ़ चुका था। शहर की सड़कें खोदने के बदले में धनराशि न मिलने पर शहर विधायक आबिद ने पार्टी के एक बड़े सफेदपोश परदेसी नेता का संबोधन देकर सांसद पर निशाना साधा था। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा, तो आबिद ने गोकशी और गंगा में अवैध खनन करने के मामले में भी पार्टी के अन्य नेताओं पर हमला बोल दिया। इसके बाद विधायक आबिद सभी के निशाने पर आ गए। उनके बयानों के बाद पार्टी के नेताओं द्वारा विधायक आबिद की घेराबंदी शुरू हुई तो उनकी पत्नी फात्मा रजा ने सीधे सांसद पर हमला बोलते हुए अपने शौहर की जान का खतरा बताया। विधायक ने कार्रवाई न होने पर एक हफ्ते बाद दर्जा राज्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की भी चेतावनी दी थी। सूत्र बताते हैं कि आलाकमान के इशारे पर पार्टी के जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट तैयार की, जिस पर कुछ घंटों में ही फैसला ले लिया गया। इसके बाद पति-पत्नी दोनों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed