फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In various bills Accused of negligence

विभिन्न देयकों में लापरवाही का आरोप

Sun, 22 Mar 2015 07:27 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 22 Mar 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने उप्र राज्य कर्मचारी समिति के जिलाध्यक्ष सावन सक्सेना के कैंप कार्यालय पर बैठक कर प्रभारी चिकित्साधिकारी और अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। वेतन और विभिन्न देयकों के भुगतान में विलंब पर अपनी नाराजगी जताई है। इस मौके पर श्री सक्सेना ने कहा कि डीए के एरियर का दो साल से भुगतान नहीं किया जा रहा है। वेतन भी एक या दो माह विलंब से मिल रहा है, जबकि अन्य स्थानों पर समय से भुगतान हो जाता है। इससे सभी स्वास्थ्य कर्मी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने को मजबूर हैं। उन्होंने डीए किस्तों के भुगतान जीपीएफ पास बुक में दर्ज करने और ब्याज आगणन के बाद प्रत्येक कर्मचारी को अवलोकित कराने को कहा। चेताया कि एरियर भुगतान और समय से वेतन का भुगतान न होने पर कर्मचारियों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा। राजीव कुमार सक्सेना, सुबोध कुमार, वाहिद अली, प्रशांत रंजन वर्मा, केके जोशी, मुनेंद्र कुमार, राज कुमार, अश्वनी सक्सेना, नेमचंद्र, डॉ. सुभाष शंकर कुदेशिया, राकेश कुमार, कुलदीप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed