फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the year 2025, the anti-corruption team took action against 25 people.

Budaun News: वर्ष 2025 में 25 लोगों पर एंटी करप्शन टीम ने की थी कार्रवाई

Wed, 21 Jan 2026 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 21 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
In the year 2025, the anti-corruption team took action against 25 people.
बदायूं। भ्रष्टाचार को लेकर जिले की तस्वीर प्रदेश में खराब हो रही है। एंटी करप्शन की टीम वर्ष 2025 में 25 से अधिक सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ चुकी है। पकड़े गए लोगों में महिला इंस्पेक्टर समेत पुलिसकर्मी शामिल हैं। मंगलवार को लेखपाल भी पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन की टीम ने इस्लामनगर थाने में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर को 28 मई 2025 को गिरफ्तार किया था। उन पर दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ दर्ज आईटी एक्ट के मुकदमे की विवेचना के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप था। इसके अलावा कादरचौक थाने के अंदर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल प्रवेंद्र कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने 21 जून को गिरफ्तार किया था। हेड कांस्टेबल प्रवेंद्र कुमार और दरोगा महेश कुमार छेड़खानी व मारपीट के मामले को खत्म कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन

11 जुलाई को चौकी इंचार्ज दानपुर धर्मवीर सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। उन पर शिकायतीपत्र के आरोपी को धमकाने का आरोप था। उन्होंने 20 हजार रुपये में मामला निपटाने को कहा था, लेकिन बाद में बात 10 हजार रुपये में तय हो गई। पीड़ित मनोज कुमार ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी। 11 जुलाई 2025 बृहस्पतिवार दोपहर चौकी इंचार्ज रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed